- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी...
Jabalpur News: निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी इलाज का पूरा भुगतान नहीं दे रही बीमित को

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। इलाज के दौरान 24 घंटे सेवा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी क्लेम तक नहीं दे रही हैं। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत गुड़गांव निवासी जितेन्द्र कुमार ने की है। उन्होंने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम लगातार जमा करते आ रहे हैं। बीमित सदस्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
इस दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया तो अनेक प्रकार की क्वेरी निकाली और उसके बाद कैशलेस रिजेक्ट कर दिया गया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो वहां से क्लेम नंबर 3513665 को जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का दावा किया गया था। बीमित सदस्य लगातार संपर्क करते आ रहा है, पर उसे आज तक इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। बीमित का आरोप है कि उसके साथ गोलमाल किया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं-
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर- 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   26 Sept 2026 5:33 PM IST











