- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- एमए के पेपर में बवाल, फोर्थ सेम का...
Jabalpur news: एमए के पेपर में बवाल, फोर्थ सेम का पेपर और सिलेबस थर्ड का

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के परीक्षा की परीक्षाओं में अनियमितता रोके नहीं रुक रही हैं। एक गलती के बाद दूसरी और तीसरी हो रही है। अब एमए के परीक्षार्थियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। विवि द्वारा एमए इंग्लिश चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं । पहले दिन यानी 24 सितंबर को जब परीक्षा हॉल में परीक्षार्थी बैठे तो उन्होंने देखा कि प्रश्न पत्र के ऊपर तो फोर्थ सेमेस्टर लिखा है लेकिन अंदर पूरा पेपर थर्ड सेमेस्टर का था काफी देर की उलझन के बाद पेपर कैंसिल हुआ परीक्षार्थी परेशान होकर घर चले गए । आज 26 सितंबर को एमए इंग्लिश का फोर्थ सेमेस्टर का दूसरा पेपर था , उसमें भी वही गलती दोहराई गई। आज भी पेपर में ऊपर लिखा हुआ था फोर्थ सेमेस्टर लेकिन अंदर पेपर था थर्ड सेमेस्टर का । विश्वविद्यालय की इस लापरवाही के कारण विद्यार्थियों को मानसिक प्रताड़ना और कई प्रकार की परेशानियां सहनी पड़ रही है। परीक्षार्थियों ने जब अपने-अपने महाविद्यालय में इस लापरवाही की शिकायत की तो महाविद्यालय द्वारा एक ही जवाब था की परीक्षाएं विश्वविद्यालय द्वारा संचालित की जाती हैं उसमें हमारा किसी भी प्रकार का कोई रोल नहीं है। लगातार दो पेपर गलत छप के आ जाना एक बहुत ही बड़ी लापरवाही है विश्वविद्यालय प्रबंधन परीक्षाओं को कितना सीरियसली ले रहा है यह इसी बात से साबित होता है। वहीं इस मामले में विवि प्रबंधन ने अभी तक कोई भी स्पष्टिकरण जारी नहीं किया है।
Created On :   26 Sept 2026 1:47 PM IST









