Jabalpur news: मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
चोरी की 2 बाइक बरामद

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

रांझी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 553/2026 एवं 732/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु सोनी (25) पिता भारत सोनी, निवासी शांतिनगर रांझी तथा हिमांशु झारिया (28) पिता स्व. मदनलाल झारिया, निवासी शारदानगर छात्रावास के सामने रांझी के रूप में हुई है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी हिमांशु सोनी के खिलाफ पूर्व में 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 1 मामला मारपीट और 5 मामले चोरी से संबंधित हैं। वहीं आरोपी हिमांशु झारिया के खिलाफ 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 1 मारपीट और 2 चोरी के मामले शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Created On :   26 Sept 2026 12:54 PM IST

Tags

Next Story