जबलपुर न्यूज: गोली मारकर युवक की हत्या,एक घायल

गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया

डिजिटल डेस्क जबलपुर,प्रेमसागर चौकी के भोलानगर मैं शनिवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करण पावड़े के रूप में की है। वही अंकित रैकवार नामक युवक के पैर में गोली लगी हैं। घायल को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया है। घायल के अनुसार हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है।


Created On :   26 Sept 2026 7:56 PM IST

Tags

Next Story