विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया के साथ 0-0 से ड्रॉ के बावजूद भारत खिताबी दौड़ से बाहर
अम्स्टेलवीन, 24 अगस्त (आईएएनएस)। एफआईएच विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला 0-0 से ड्रॉ होने के बावजूद भारतीय टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई। दोनों टीमों ने पूरे मैच में कड़ा संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित चार क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की वजह गोल के मुकाबले में भारत से आगे होना रहा। अब भारत पांचवें/छठे स्थान के लिए खेलेगा।
अम्स्टेलवीन (नीदरलैंड) के वागेनर हॉकी स्टेडियम खेले गए इस मैच में स्कोरलाइन 0-0 रहने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने मैच के दौरान कई पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, जबकि भारत की ओर से लगातार दबाव बनाने की कोशिश की गई।
भारत की बलजीत कौर को सातवें मिनट में ग्रीन कार्ड मिला, जबकि ऑस्ट्रेलिया की स्टीवर्ट टैटम को 11वें मिनट में ग्रीन कार्ड दिखाया गया। इस मुकाबले में कुल 9 पेनाल्टी कॉर्नर देखने को मिले, लेकिन दोनों ही टीमें इन मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। चारों क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0 रहा और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।
भारतीय टीम 'पूल-ई' में तीन मुकाबलों में 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं, नीदरलैंड इस पूल के तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष पर रही और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ऑस्ट्रेलिया ने 3 में से 2 मैच अपने नाम करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने 'पूल-डी' में चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलते हुए अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद उसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6-1 से शानदार जीत हासिल की और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला।
इसके बाद 'पूल-ई' में भारत को नीदरलैंड के विरुद्ध मैच 0-2 से गंवाया, जिसके बाद उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-0 से ड्रॉ खेलकर खिताबी रेस से बाहर होना पड़ा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   24 Aug 2026 2:10 AM IST












