ऑस्ट्रेलिया ने चीन को दो सांस्कृतिक अवशेष लौटाए

ऑस्ट्रेलिया ने चीन को दो सांस्कृतिक अवशेष लौटाए
चीन के राष्ट्रीय पुरावशेष प्रशासन ने बुधवार को कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चित्रकला संग्रहालय द्वारा लौटाए गए दो चीनी सांस्कृतिक अवशेष स्वीकार किए।

बीजिंग, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय पुरावशेष प्रशासन ने बुधवार को कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चित्रकला संग्रहालय द्वारा लौटाए गए दो चीनी सांस्कृतिक अवशेष स्वीकार किए।

पुरावशेष प्रशासन के उप निदेशक थांग वेई, ऑस्ट्रेलिया में चीन के राजदूत ल्यो चिनसोंग, ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चित्रकला संग्रहालय के निदेशक निक मित्ज़ेविच आदि वापसी और स्वागत समारोह में उपस्थित रहे और भाषण दिए।

ऑस्ट्रेलिया के विदेश और व्यापार मंत्रालय, संघीय कला मंत्रालय और अन्य सम्बंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी समारोह में भाग लिया।

चीनी पक्ष ने कहा कि लुप्त पुरावशेषों को उनके मूल देश में वापस लाना, सभी देशों के पुरावशेषों की सुरक्षा बनाए रखने, सभी देशों के लोगों के सांस्कृतिक अधिकारों और राष्ट्रीय भावनाओं का सम्मान करने तथा मानव सभ्यता की उपलब्धियों की रक्षा करने का न्यायसंगत कार्य है। यह सहयोग चीन और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का पालन करने और सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा करने का महत्वपूर्ण परिणाम है, यह चीन-ऑस्ट्रेलिया मानविकी आदान-प्रदान और जनता के बीच आपसी समझ को और बढ़ावा देगा।

ऑस्ट्रेलियाई पक्ष ने कहा कि पुरावशेषों की वापसी केवल वस्तुओं का हस्तांतरण नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी को भी दर्शाती है। यह वापसी ऑस्ट्रेलिया-चीन मैत्रीपूर्ण सम्बंधों को गहरा करने तथा सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के क्षेत्र में दोनों पक्षों के निरंतर सहयोग को बढ़ावा देगी।

ऑस्ट्रेलियाई पक्ष द्वारा लौटाए गए ये दो पुरावशेष चीन के उत्तरी सोंग राजवंश के शाही मकबरे के सैन्य अधिकारी की मूर्ति का सिर और नागरिक अधिकारी की मूर्ति का सिर हैं। ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चित्रकला संग्रहालय के पहले प्रकाशित संग्रह अभिलेखों के अनुसार, ये दोनों पुरावशेष चीन के हेनान प्रांत से आए हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story