अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने दी जानकारी

अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने दी जानकारी
रामनगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है। इस बार 10वां भव्य दीपोत्सव सरयू नदी के तट पर 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये जलाने के लक्ष्य के साथ आयोजित किया जा रहा है। दीपोत्सव को लेकर पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है और अधिकारी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

अयोध्या, 5 नवंबर (आईएएनएस)। रामनगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है। इस बार 10वां भव्य दीपोत्सव सरयू नदी के तट पर 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये जलाने के लक्ष्य के साथ आयोजित किया जा रहा है। दीपोत्सव को लेकर पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है और अधिकारी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार के दीपोत्सव में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का आगमन प्रस्तावित है। इसके साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य अतिथियों के भी आने की संभावना है। विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को विशेष रूप से मजबूत किया गया है।

डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि इस बार का रोड शो बेहद भव्य होगा। इसके साथ ही राम की पैड़ी पर भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राम की पैड़ी पर करीब 250 फीट चौड़ा और 50 फीट ऊंचा विशाल मंच तैयार किया गया है। इस मंच पर भव्य आयोजन देखने को मिलेगा, जो दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा।

उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक स्थलों को पूरी तरह से सुसज्जित कर दिया गया है। राम कथा पार्क में भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पूरे सरयू तट को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है। सभी तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। इसी की समीक्षा के लिए कमिश्नर और डीआईजी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। जिला प्रशासन की टीम भी उनके साथ निरीक्षण में जुटी हुई है।

डीएम ने बताया कि इस बार दीपोत्सव में अंतरराष्ट्रीय रामलीला का भी आयोजन होगा। अभी तक तीन देशों की रामलीला की पुष्टि हो चुकी है। संस्कृति विभाग के स्तर पर एक-दो अन्य देशों से भी बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि कम से कम चार से पांच देशों की रामलीला अयोध्या में देखने को मिलेगी। इसके अलावा सात से आठ अन्य प्रदेशों की रामलीला का भी मंचन होगा, जिससे दीपोत्सव में विविधता और भव्यता और बढ़ जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story