मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल

मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
अभिनेता सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के बेहद करीब रहे हैं। वह अक्सर अपने पिता के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करते रहे हैं। अब सनी देओल एक बार फिर पिता की यादों से जुड़ी एक खास जगह पर पहुंचे, जहां कभी धर्मेंद्र अपना खाली समय बिताया करते थे।

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के बेहद करीब रहे हैं। वह अक्सर अपने पिता के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करते रहे हैं। अब सनी देओल एक बार फिर पिता की यादों से जुड़ी एक खास जगह पर पहुंचे, जहां कभी धर्मेंद्र अपना खाली समय बिताया करते थे।

इस दौरान सनी के साथ उनके बेटे करण देओल भी मौजूद रहे। यहां पहुंचकर सनी अपने पिता को याद कर भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया।

सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपने फार्महाउस का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपने बेटे करण देओल के साथ खेतों में खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों वहां चल रहे खेती से जुड़े कामों को देख रहे हैं। इस दौरान वह इस जगह को अपने पिता का फार्म बताते हुए भी सुनाई देते हैं।

इस वीडियो को और इमोशनल बनाने के लिए सनी ने अपनी फिल्म अपने का टाइटल सॉन्ग भी लगाया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ तीन शब्द लिखे, 'मिसिंग यू पापा'।

दरअसल, धर्मेंद्र का यह फार्महाउस महाराष्ट्र की लोनावला और खंडाला की पहाड़ियों के बीच स्थित है। मुंबई के फिल्मी माहौल और भागदौड़ से दूर करीब 100 एकड़ में फैली इस संपत्ति को धर्मेंद्र अपना सुकून भरा ठिकाना मानते थे। यहां वह शूटिंग और फिल्मों की व्यस्तता से दूर परिवार के साथ समय बिताते थे। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल उन्हें काफी पसंद था।

फार्महाउस की बनावट भी इसे खास बनाती है। यहां लकड़ी और पत्थरों से बने हिस्से इसे गांव के घर जैसा रूप देते हैं। धर्मेंद्र को यहां खेती करना और अपने हाथों से फल-सब्जियां उगाना पसंद था। वह कई बार सोशल मीडिया पर इस फार्महाउस के वीडियो भी साझा करते थे, जिनमें उनकी सादगी और प्रकृति के प्रति लगाव देखने को मिलता था। उनके इन वीडियो में कभी खेतों की हरियाली तो कभी वहां उगाई गई सब्जियों की झलक दिखाई देती थी।

अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story