अयोध्या राम मंदिर में अब रात 11 बजे तक होंगे रामलला के दर्शन, बढ़ाया गया समय

अयोध्या राम मंदिर में अब रात 11 बजे तक होंगे रामलला के दर्शन, बढ़ाया गया समय
कार्तिक मास में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन का समय रात 11 बजे तक बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय चौरासी कोसी परिक्रमा और आगामी पंचकोसी परिक्रमा के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

अयोध्या, 18 नवंबर (आईएएनएस)। कार्तिक मास में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन का समय रात 11 बजे तक बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय चौरासी कोसी परिक्रमा और आगामी पंचकोसी परिक्रमा के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

दर्शन की अवधि बढ़ने से अब अधिक से अधिक राम भक्तों को रामलला के दर्शन का अवसर मिल सकेगा। राम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य राजकुमार दास ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में राजकुमार दास ने बुधवार को बताया कि इस समय अयोध्या में कार्तिक मास का पावन अवसर चल रहा है। इस दौरान अक्षय नवमी, एकादशी, पंचकोसी और चौरासी कोसी परिक्रमा जैसे धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। फिलहाल चौरासी कोसी परिक्रमा चल रही है और आने वाली एकादशी पर पंचकोसी परिक्रमा होगी। इन धार्मिक आयोजनों के चलते अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

राजकुमार दास ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और धार्मिक समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन की समय अवधि बढ़ाने पर विचार किया। बड़ी संख्या में लोग अयोध्या आते हैं और उनकी इच्छा होती है कि वे एक बार रामलला सरकार के चरणों में शीश झुकाकर स्वयं को धन्य करें। श्रद्धालुओं की इसी भावना और उनकी सुविधा को देखते हुए दर्शन का समय रात 11 बजे तक कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पहले दर्शन के लिए समय कम होने के कारण कुछ श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर पाते थे। ऐसे भक्तों को निराश होकर लौटना पड़ता था। अब समय बढ़ने से उन्हें दर्शन का पर्याप्त अवसर मिल सकेगा। राजकुमार दास ने दर्शन की अवधि बढ़ाए जाने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य अधिक से अधिक राम भक्तों को सहजता से रामलला के दर्शन कराना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story