'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' की रिलीज डेट का ऐलान, 28 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम

बबीता सिंह रिपोर्टिंग की रिलीज डेट का ऐलान, 28 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम
वरुण सोबती स्टारर आगामी भारतीय इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' के मेकर्स ने फिल्म की वैश्विक रिलीज का ऐलान किया है। यह फिल्म एक महिला पुलिसकर्मी (बेबी) की निजी जिंदगी और हत्या के एक पेचीदा मामले की जांच पर आधारित है।

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। वरुण सोबती स्टारर आगामी भारतीय इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' के मेकर्स ने फिल्म की वैश्विक रिलीज का ऐलान किया है। यह फिल्म एक महिला पुलिसकर्मी (बेबी) की निजी जिंदगी और हत्या के एक पेचीदा मामले की जांच पर आधारित है।

प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म 28 अगस्त को हिंदी- इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ पूरे भारत और दुनियाभर में प्रीमियर होगी।

इस फिल्म में निमिषा सजायन के रहस्यमयी किरदार और कहानी के बीच छिपे रोमांचक राज की देखने को मिलती है। यह सीरीज एक छोटे से भारतीय कस्बे पर आधारित है। कहानी सस्पेंडेट पुलिस ऑफिसर बबीता सिंह के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिसे प्यार से 'बेबी' कहा जाता है। बबीता अपने बचपन की दोस्त के कत्ल की जांच करने निकलती है। जवाब ढूंढते-ढूंढते ये केस उसे एक ऐसी अनजानी यात्रा पर ले जाता है, जहां उसे खुद के बारे में भी बहुत कुछ पता चलता है।

इस फिल्म में निमिषा सजयन, वरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

प्राइम वीडियो के डायरेक्टर और ओरिजिनल के हेड निखिल मधोक ने फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "प्राइम वीडियो में हम हमेशा ऐसी कहानियों को सपोर्ट करते हैं, जो खास, ऑथेंटिक और इमोशनली एंगेजिंग हों और बबीता सिंह रिपोर्टिंग उस विजन का एक मजबूत सबूत हैं। दरअसल, यह फिल्म सच की तलाश और दुख और जिंदगी से गुजरते हुए अपनी आवाज वापस पाने वाली एक और औरत की गहरी कहानी है।"

उन्होंने कहा, "इसमें एक टैलेंटेड क्रिएटिव टीम है, जिसमें अंबिका पंडित का डायरेक्शन, अमिता व्यास की बारीक राइटिंग और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर सुदीप शर्मा का क्रिएटिव विजन है। साथ ही निमिषा सजयन की लीडरशिप में एक दमदार टीम है, जो बेबी के किरदार से कहानी में जबरदस्त गहराई और असलियत लाता है।"

फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर कहा, "यह फिल्म एक क्राइम के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन असल में यह एक ऐसी औरत के पर्सनल सफर के बारे में भी है जिसने हमेशा एडजस्ट किया, दूसरों से वैलिडेशन चाहा और अपनी जिंदगी में बैकग्राउंड में रही है। निमिषा सजयन उसे जबरदस्त सेंसिटिविटी और मजबूती के साथ जिंदा करती हैं, जबकि बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर उसके आसपास की दुनिया में कमाल की गहराई और टेक्सचर जोड़ते हैं।"

अंबिका पंडित द्वारा निर्देशित फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का लेखन अमिता व्यास ने किया। इस प्रोजेक्ट को सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्रा और टीना थारवानी ने फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस के बैनर तले एक्ट थ्री के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Aug 2026 3:49 PM IST

Tags

Next Story