बचपन की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर अनन्या ने शनाया को किया बर्थडे विश

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता संजय कपूर और पत्नी महीप कपूर की लाडली और अभिनेत्री शनाया कपूर सोमवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री अनन्या पांडे ने उन्हें बधाई दी।
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें वह काली टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं, जिस पर छोटी शनाया की तस्वीर छपी है। उन्होंने इस कैजुअल आउटफिट के साथ बेज कलर का बॉटम और ब्राइट पिंक हैंडबैग कैरी किया है।
एक और सोशल मीडिया स्टोरी में अनन्या ने शनाया के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। इसमें बर्थडे गर्ल ब्लैक ऑफ-शोल्डर आउटफिट में एक सिंगल कैंडल वाले केक की तरफ झुकती हुई नजर आईं। अपनी दोस्त को विश करते हुए अनन्या ने लिखा, "लव ऑफ माय लाइफ, हैप्पी बर्थडे माय शनाया पपाया।"
फोटो शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, "बिना कहे बताओ कि तुम्हारी बेस्ट फ्रेंड का बर्थडे है।"
बता दें, अनन्या और शनाया बचपन से ही करीबी दोस्त हैं। उनकी माताएं, भावना पांडे और महीप कपूर भी दशकों से अच्छी दोस्त हैं और उनके बीच गहरा बॉन्ड है।
अभिनेता संजय कपूर ने भी बेटी शनाया को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें शनाया के बचपन से लेकर अभी तक की बहुत सारी वीडियो शामिल हैं। संजय कपूर ने लिखा, "जन्मदिन की बधाई हो, शनाया कपूर।"
शनाया कपूर ने वर्ष 2020 की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। इसके बाद वह नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में भी नजर आई थीं। उनकी पहली फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की 'बेधड़क' घोषित की गई थी, लेकिन यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर ही टाल दी गई।
शनाया ने अपना आधिकारिक अभिनय डेब्यू वर्ष 2025 में आई फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से किया, जिसमें वे अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ दिखाई दी थीं। फरवरी 2026 में उनकी दूसरी फिल्म 'तू या मैं' रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने आदर्श गौरव के साथ काम किया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
