बाढ़ से प्रभावित नेपाली मूल के जवानों व परिवारों के लिए 50 लाख रुपए की सहायता

बाढ़ से प्रभावित नेपाली मूल के जवानों व परिवारों के लिए 50 लाख रुपए की सहायता
नेपाल में हाल की में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों में भारतीय सेना के नेपाली मूल के सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक और उनके आश्रित भी शामिल हैं। ऐसे में इन जवानों व उनके परिजनों की मदद के लिए ट्रू होप फाउंडेशन ने आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फंड में 50 लाख रुपए का योगदान दिया है।

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल में हाल की में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों में भारतीय सेना के नेपाली मूल के सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक और उनके आश्रित भी शामिल हैं। ऐसे में इन जवानों व उनके परिजनों की मदद के लिए ट्रू होप फाउंडेशन ने आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फंड में 50 लाख रुपए का योगदान दिया है।

यह राशि प्रभावित परिवारों को अनुग्रह सहायता देने के लिए इस्तेमाल की जाएगी। ट्रू होप फाउंडेशन आपदा राहत, चिकित्सा सहायता, शिक्षा, दिव्यांग सहायता, पशु कल्याण और मानवीय सहायता जैसे क्षेत्रों में काम करता है।

फाउंडेशन जरूरतमंद समुदायों तक समय पर मदद पहुंचाने के लिए गैर-सरकारी संगठनों, अस्पतालों, स्वयंसेवकों और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर काम करता है।

भारतीय सेना के मुताबिक, इस योगदान से नेपाल में आई हाल की बाढ़ से प्रभावित नेपाली मूल के सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सहायता दी जाएगी। इन लोगों ने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी हैं। अब ऐसे मुश्किल समय में यह पहल जवानों और उनके परिवारों के लिए राहत पहुंचाने में मदद करेगी।

सप्त शक्ति कमान ने भारतीय सेना की ओर से फाउंडेशन के इस सहयोग के लिए आभार जताया है। सप्त शक्ति कमान ने ट्रू होप फाउंडेशन, उसके सहयोगियों और दानदाताओं के इस सहयोग की सराहना की है।

सेना ने कहा कि इस तरह की मानवीय पहल भारतीय सेना और नागरिक समाज के बीच मजबूत संबंधों को और मजबूती देती हैं। साथ ही, यह भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे दोस्ताना संबंधों को भी दर्शाती है।

गौरतलब है कि नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से हुई भारी जनहानि और तबाही हुई थी। इस आपदा में भारत ने अपने पड़ोसी देश के साथ खड़े होने का भरोसा दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आपदा के बाद नई दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित नेपाल दूतावास पहुंचे थे। यहां रक्षामंत्री ने नेपाल के साथ सुख-दुख के साथी का रिश्ता दोहराया था। यहां उन्होंने इस त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने दूतावास की शोक पुस्तिका में संदेश लिखकर अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी। उन्होंने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। वहीं सरकार ने भारतीय वायुसेना की मदद से प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई है। 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ से नेपाल में लोगों की जानें गईं और बड़े पैमाने पर तबाही हुई।

इस प्राकृतिक आपदा ने नेपाल के नागरिकों के साथ-साथ कई विदेशी नागरिकों को भी प्रभावित किया था, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Sept 2026 9:03 PM IST

Tags

Next Story