राष्ट्रीय: ओडिशा में बाढ़ को लेकर अलर्ट, मंत्री सुरेश पुजारी बोले- 1,100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

ओडिशा में बाढ़ को लेकर अलर्ट, मंत्री सुरेश पुजारी बोले- 1,100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा
देश में मानसून की जारी बारिश ने कई राज्यों की मुश्किलें बढ़ा दी है। भारी बारिश के कारण कई राज्यों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, ओडिशा सरकार बाढ़ की स्थिति को लेकर अलर्ट मोड पर काम कर रही है। मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि उत्तरी ओडिशा में बाढ़ से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

भुवनेश्वर, 30 जून (आईएएनएस)। देश में मानसून की जारी बारिश ने कई राज्यों की मुश्किलें बढ़ा दी है। भारी बारिश के कारण कई राज्यों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, ओडिशा सरकार बाढ़ की स्थिति को लेकर अलर्ट मोड पर काम कर रही है। मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि उत्तरी ओडिशा में बाढ़ से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

ओडिशा के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि सरकार उत्तर ओडिशा, खासकर बालासोर और मयूरभंज जिलों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मंत्री सुरेश पुजारी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "बालासोर और मयूरभंज जिलों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयारी की गई है। सरकार ने सभी विभागों को सक्रिय कर दिया है और प्रभावी ढंग से स्थिति को संभालने के लिए समन्वय बनाया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता बढ़ते जल स्तर से प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।"

उन्होंने बताया कि 1,100 से अधिक लोगों को निचले और जोखिम वाले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। अस्थायी आश्रय स्थलों में भोजन, साफ पानी, चिकित्सा सहायता और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मंत्री ने कहा, "स्वर्णरेखा और बुधबलंगा जैसी प्रमुख नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट जारी किए गए हैं। हमें झारखंड और आसपास के क्षेत्रों से पानी आने की संभावना है और इसके लिए जरूरी सावधानियां बरती गई हैं। ओडीआरएएफ और अग्निशमन सेवाओं सहित बचाव और राहत टीमें तैयार हैं।"

पुजारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और हर घंटे अपडेट ले रहे हैं। हम जिला कलेक्टरों और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त एनडीआरएफ टीमें तैनात की जाएंगी।

मंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा, "घबराने की जरूरत नहीं है। प्रभावित क्षेत्रों के लोग स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। राज्य सरकार इस संकट में हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Jun 2025 2:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story