बनासकांठा में पीएम मोदी की 'खाटला बैठक', महिलाएं बोलीं- दीपावली जैसा उत्साह

बनासकांठा में पीएम मोदी की खाटला बैठक, महिलाएं बोलीं- दीपावली जैसा उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी भिलडी स्थित 'एनिमल ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' (बीबीआरसी) का उद्घाटन करेंगे। अपनी इस यात्रा में पीएम मोदी पशुपालकों और किसानों के साथ विशेष 'खाटला बैठक' भी करेंगे।

बनासकांठा, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी भिलडी स्थित 'एनिमल ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' (बीबीआरसी) का उद्घाटन करेंगे। अपनी इस यात्रा में पीएम मोदी पशुपालकों और किसानों के साथ विशेष 'खाटला बैठक' भी करेंगे।

आमतौर पर वीआईपी कार्यक्रमों में मेहमानों के लिए सोफे और कुर्सियों की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इस बार बनासकांठा में इस परंपरा को बदला गया है। कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी जोन में सोफे की जगह पारंपरिक चारपाइयां यानी खाटले लगाए गए हैं। आमंत्रित किसान और पशुपालक इन्हीं खाटलों पर बैठकर प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं और पशुपालकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

इस मौके पर चहुबेन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा, "आजकल हर कार्यक्रम में कुर्सियों का इस्तेमाल होता है, लेकिन यहां प्रधानमंत्री खाटला बैठक करने वाले हैं। यह हमारी संस्कृति से जुड़ी बात है। यहां की तैयारियों और व्यवस्था को देखकर हमें बहुत खुशी हो रही है।"

वहीं गीताबेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का बनासकांठा आना उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। उन्होंने कहा, "आज प्रधानमंत्री बनासकांठा के लोगों से मिलने आ रहे हैं। हमारे लिए यह दीपावली के उत्सव जैसा है। ऐसा लग रहा है जैसे दीपावली पहले ही आ गई हो। वे भिलडी में एनिमल ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने आ रहे हैं, जिसे लेकर हम सभी बहुत खुश हैं। कार्यक्रम के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है।"

एक अन्य महिला पशुपालक ने कहा कि उनके गांव में जब भी कोई मेहमान आता है तो उनके लिए खाटला लगाया जाता है। उन्होंने कहा, "आज जब हमारे देश के प्रधानमंत्री आ रहे हैं तो उनके लिए और भी शानदार व्यवस्था की गई है। पीएम मोदी ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है। उनकी महत्वाकांक्षी योजनाओं के कारण आज हमारे हर घर में जल पहुंचा है और पशुपालकों की आय में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story