चौथा टी20 भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर और वैभव बाहर

चौथा टी20 भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर और वैभव बाहर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ईडन पार्क में टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

ऑकलैंड, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच ईडन पार्क में टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हम उसी पैटर्न के साथ खेलेंगे और पहली गेंद से ही सकारात्मक रहेंगे। हमने अपनी रणनीति को बेहतर तरीके से लागू किया है। हवा हर जगह हमारा पीछा कर रही है, ठंड बढ़ रही है। हर कोई जोश में है। पिच से बाउंस और सीम मूवमेंट की उम्मीद है। टीम में 2 बदलाव हैं। ईशान किशन को वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव को भुवनेश्वर कुमार की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।"

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, "आज एक और नई शुरुआत है। यहां थोड़ा ज्यादा बाउंस होता है। अच्छी पिच लग रही है। अगर आपको शुरुआत मिलती है, तो आप कैश इन कर सकते हैं। हमने योजना पर बात की है। बैटिंग ग्रुप ने अच्छा किया है। हवा के साथ कैच करना मुश्किल होगा। काइल जैमीसन की जगह नाथन स्मिथ वापस आए हैं।"

ईशान किशन इंजरी की वजह से पिछले 2 मैचों से बाहर थे। उनकी जगह पिछले 2 मैच वैभव सूर्यवंशी खेले थे। ईशान की वापसी के लिए वैभव को बाहर होना पड़ा है। वहीं, पिछले तीन मैचों में साधारण प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर कुमार भी प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं।

भारतीय टीम शुरुआती तीनों मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। इस मैच में भी टीम इंडिया अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड सीरीज में अपनी पहली जीत की तलाश में है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story