बंगाल में भाजपा की लहर, 4 मई को आयोग के बाहर धरने पर बैठेंगी ममता बनर्जी रोहन गुप्ता

बंगाल में भाजपा की लहर, 4 मई को आयोग के बाहर धरने पर बैठेंगी ममता बनर्जी रोहन गुप्ता
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पिच पर टीएमसी और भाजपा नेताओं के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला जारी है।

अहमदाबाद, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पिच पर टीएमसी और भाजपा नेताओं के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला जारी है।

इस बीच, भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने दावा किया कि बंगाल में भाजपा की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और टीएमसी को अब अपनी करारी हार का अहसास हो गया है।

रोहन गुप्ता ने दावा किया है कि चुनाव हारने के बाद 4 मई को मतगणना के दिन ममता बनर्जी चुनाव आयोग के बाहर धरना देने बैठेंगी।

अहमदाबाद में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने सीआरपीएफ जवानों को लेकर सीएम ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के सीआरपीएफ जवान राष्ट्र का गौरव और सम्मान हैं। उनके खिलाफ इस तरह के भड़काऊ बयान देना इन लोगों की मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और टीएमसी को यह एहसास हो गया है कि जमीनी हकीकत उनके विपरीत है। वे इस चुनाव में बुरी तरह हार रहे हैं। इसीलिए वे भड़काऊ और डर पर आधारित राजनीति का सहारा ले रहे हैं। जनता को उनकी हकीकत मालूम है, बंगाल की जनता जानती है कि इस बार परिवर्तन करना है। बंगाल की जनता विकास चाहती है और उन्हें पता है कि विकास पीएम मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है।

भाजपा नेता ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव खारिज होने पर कहा कि यह उन लोगों को एक करारा जवाब है जो संविधान को मानने का दावा तो करते हैं, लेकिन अपने फायदे के लिए राजनीति करते हैं।

रोहन गुप्ता ने कहा कि संविधान के अनुसार ही काम करना चाहिए। अगर कोई चीज आपके निजी हितों के खिलाफ जाती है, तो आप संविधान को ही खतरे में नहीं डाल सकते। ऐसी गलत राजनीति अब और नहीं चल सकती। अगर एसआईआर की पूरी प्रक्रिया के दौरान आपको लगता है कि कुछ संविधान के खिलाफ है, तो आपको सबूतों के साथ सामने आना चाहिए। हर बार सिर्फ राजनीतिक आरोप लगाना लोगों को मंजूर नहीं होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 3:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story