नित्या रमन के लॉस एंजिल्स की मेयर चुने जाने पर केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने दी बधाई

नित्या रमन के लॉस एंजिल्स की मेयर चुने जाने पर केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने दी बधाई
केरल में जन्मी नित्या रमन के लॉस एंजिल्स के मेयर का चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि केरल की बेटी ने लॉस एंजिल्स सिटी हॉल में नाम रोशन किया है।

तिरुवनंतपुरम, 6 नवंबर (आईएएनएस)। केरल में जन्मी नित्या रमन के लॉस एंजिल्स के मेयर का चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि केरल की बेटी ने लॉस एंजिल्स सिटी हॉल में नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने एक्स पोस्ट में कहा, "लॉस एंजिल्स के मेयर चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर प्रिय नित्या रमन को हार्दिक बधाई। वह इस शहर की 44वीं मेयर बनने जा रही हैं और इस पद पर पहुंचने वाली पहली एशियाई-अमेरिकी हैं। केरल में जन्मीं नित्या ने अपने घर से दूर, शहरी नियोजन (अर्बन प्लानिंग) और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और अब इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उनका सफर दुनियाभर के मलयाली समुदाय के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "उम्मीद है कि वह अपनी नई भूमिका में शहर और वहां के लोगों की बेहतरीन सेवा करेंगी। केरल की ओर से उन्हें ढेर सारा प्यार और भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

नित्या रमन की जीत ने इस अर्बन प्लानर और सिटी काउंसिल सदस्य को अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर के नेतृत्व तक पहुंचा दिया है। वह इस शहर की पहली दक्षिण एशियाई मेयर भी बनेंगी। यह उनके उस राजनीतिक करियर में एक और अहम पड़ाव है, जिसकी शुरुआत 2020 में काउंसिल के लिए उनके चुने जाने से हुई थी।

रमन ने गुरुवार को 'एक्स' पर लिखा, "लॉस एंजिल्स, आपकी अगली मेयर बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।"

भारत में जन्मी रमन छह साल की उम्र में अपने परिवार के साथ अमेरिका आ गई थीं। उन्होंने हार्वर्ड से स्नातक किया और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से अर्बन प्लानिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। ​​राजनीति में आने से पहले उन्होंने बेघर लोगों की समस्याओं पर काम किया और 'सेलाह नेबरहुड होमलेस कोएलिशन' की सह-स्थापना की।

रमन 2020 में लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल के लिए चुनी जाने वाली पहली एशियाई-अमेरिकी महिला और पहली दक्षिण एशियाई बनीं। 2024 में वे फिर से चुनी गईं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story