बांग्लादेश के गृह मंत्री से मिले उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी, द्विपक्षीय संबंधों और सुरक्षा पर चर्चा

बांग्लादेश के गृह मंत्री से मिले उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी, द्विपक्षीय संबंधों और सुरक्षा पर चर्चा
बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद से मुलाकात कर सुरक्षा सहयोग समेत आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

नई द‍िल्‍ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद से मुलाकात कर सुरक्षा सहयोग समेत आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

बांग्लादेश में भारतीय दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, ''बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने सोमवार को बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई। बातचीत में आपसी हितों से जुड़े कई मुद्दों को शामिल किया गया, जिनमें भारत और बांग्लादेश के बीच सुरक्षा सहयोग भी प्रमुख विषय रहा।''

बैठक के दौरान उच्चायुक्त त्रिवेदी ने कहा कि भारत, आपसी हितों, आपसी लाभ और एक-दूसरे की संवेदनशीलताओं का सम्मान करते हुए, हर क्षेत्र में लोगों को केंद्र में रखकर सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है।

दोनों पक्षों ने भारत-बांग्लादेश संबंधों को आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

इससे पहले उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। इस दौरान उच्चायुक्त ने पीएम तारिक रहमान को भारत के प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने कहा कि भारत, बांग्लादेश की सरकार और यहां के लोगों के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्य को ध्यान में रखकर मिलकर काम करना चाहता है।

मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। साथ ही भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के संभावित तरीकों पर चर्चा की गई।

बातचीत में लोगों को केंद्र में रखने वाले दृष्टिकोण पर जोर दिया गया, ताकि दोनों देशों के बीच सहयोग का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंच सके।

भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उन्हें यह निमंत्रण 'बिम्सटेक' (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन) के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में दिया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Aug 2026 3:27 PM IST

Tags

Next Story