बांग्लादेश पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ' हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं'

बांग्लादेश पीएम रहमान के सलाहकार बोले,  हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है।

ढाका, 13 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है।

बांग्लादेशी समाचार एजेंसी यूएनबी के अनुसार, एक पैनल चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, “हम भारत के साथ सहयोग चाहते हैं, जो आपसी सम्मान पर आधारित होना चाहिए। हमारे संबंध सकारात्मक होने चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि पड़ोसी देशों के बीच नियमित कूटनीतिक संपर्क सामान्य प्रक्रिया है और सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहती है।

कबीर ने संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय यात्राओं और संवाद को फिर से सक्रिय किया जाएगा, जिससे संबंधों में “वर्किंग रिलेशनशिप” को अधिक स्पष्टता और स्थिरता मिल सके। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि इसके लिए अनुकूल माहौल जरूरी है।

सलाहकार हुमांयू कबीर ने दावा किया कि पिछले 15 वर्षों में संबंधों में “काफी असंतुलन" रहा है, जिसे सुधारने की आवश्यकता है। उनके अनुसार, यह स्थिति अक्सर बांग्लादेश के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर नहीं बनी।

उन्होंने हाल ही में विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान की नई दिल्ली यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस यात्रा से सकारात्मक संकेत मिले हैं और दोनों देशों की नेतृत्व टीम आगे बढ़ने के लिए इच्छुक है।

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों को मौजूदा चुनौतियों पर ध्यान देकर समाधान निकालना होगा और सहयोग का रास्ता तलाशना होगा।

यह बयान बांग्लादेश में आर्थिक कूटनीति और निवेश को बढ़ावा देने के लिए आयोजित 'रोडमैप फॉर ट्रेड, ग्रोथ एंड इकोनॉमिक डिप्लोमेसी 2026' सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सरकारी अधिकारी, विदेशी राजनयिक, विकास साझेदार और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हुए।

सम्मेलन में व्यापार, निवेश, वित्तीय सुधार और नए उभरते क्षेत्रों जैसे एआई और क्रिएटिव इंडस्ट्री पर चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य बांग्लादेश की आर्थिक कूटनीति को मजबूत करना बताया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Jun 2026 5:31 PM IST

Tags

Next Story