बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव एनडीए नेताओं का दावा- प्रचंड बहुमत से प्रत्याशी की जीत तय

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव  एनडीए नेताओं का दावा- प्रचंड बहुमत से प्रत्याशी की जीत तय
बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा, राजद और जन सुराज के उम्मीदवार मैदान में हैं। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने अभिषेक को जीत का आशीर्वाद दिया।

पटना, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा, राजद और जन सुराज के उम्मीदवार मैदान में हैं। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने अभिषेक को जीत का आशीर्वाद दिया।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए पूरी तरह एकजुट है और भरोसा जताया कि भाजपा उम्मीदवार अभिषेक निर्णायक जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।

बिहार भाजपा प्रमुख संजय सरावगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी अभिषेक कुमार के नामांकन के अवसर पर पटना कलक्ट्रेट में उपस्थित होकर उनके नामांकन में सहभागी बना।

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि उपचुनाव है और जनता ही मालिक है। हम भी लोगों के पास जाएंगे और एनडीए प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगेंगे। बांकीपुर एक ऐसा इलाका है, जहां नितिन नवीन और उनके पिता, दोनों ने ही इस क्षेत्र के विकास और सुधार के लिए काम किया है। कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। इस इलाके में भाजपा का हर कार्यकर्ता जानता है कि नितिन नवीन सिर्फ इसलिए राजनीति में नहीं आए कि उन्हें राजनेता बनना था। एक समय ऐसा आया, जब उनके पिता का अचानक निधन हो गया, जिसके बाद नितिन नवीन राजनीति में आए। वह बहुत ही विनम्र स्वभाव के हैं।

लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि हमने अभी अभिषेक कुमार बंटी का नॉमिनेशन पूरा किया है और अब हम उनकी नॉमिनेशन मीटिंग के लिए आगे बढ़ रहे हैं। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में एनडीए के भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी की जीत पक्की है।

दूसरी ओर, जनसुराज पार्टी से प्रत्याशी प्रशांत किशोर भी लगातार क्षेत्र में पैदल यात्रा कर जनता से समर्थन जुटा रहे हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई है। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को नतीजों की घोषणा की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 July 2026 4:59 PM IST

Tags

Next Story