'बरेली वाला झुमका' के बाद अब 'कुड़िए' से धमाल मचाएंगे अमित मिश्रा

बरेली वाला झुमका के बाद अब कुड़िए से धमाल मचाएंगे अमित मिश्रा
मशहूर गायक अमित मिश्रा रोमांटिक और संगीतमय फिल्म 'मैं ना रहा मेरा' के आगामी सॉन्ग 'कुड़िए' के रिलीज को लेकर तैयार हैं। गायक का मानना है कि उनका यह गाना अगला पार्टी फेवरेट बन सकता है।

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर गायक अमित मिश्रा रोमांटिक और संगीतमय फिल्म 'मैं ना रहा मेरा' के आगामी सॉन्ग 'कुड़िए' के रिलीज को लेकर तैयार हैं। गायक का मानना है कि उनका यह गाना अगला पार्टी फेवरेट बन सकता है।

सॉन्ग 'कुड़िए' को अमित मिश्रा के करीबी दोस्त और बेहतरीन संगीतकार राहुल नायर ने कंपोज किया है। 'कुड़िए' की रिकॉर्डिंग में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अमित ने कहा, "राहुल नायर बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमने पहले भी साथा काम किया है, इसलिए हम एक-दूसरे की वाइब को समझते हैं। वह एक शानदार कंपोजर, म्यूजिशियन और सिंगर हैं। सॉन्ग 'कुड़िए' को उन्होंने जिस तरह से कंपोज किया है, वह मुझे बहुत पसंद आया है।"

उन्होंने रिकॉर्डिंग को लेकर कहा, "रिकॉर्डिंग में पांच से छह घंटे लगे और इस दौरान अध्यन सुमन भी स्टूडियो आए और उन्होंने कुछ इनपुट्स शेयर किए, जो बहुत अच्छा लगा। वह वोकल्स से खुश थे और गाने पर झूम रहे थे, जिसे देखकर बहुत अच्छा लगा और हौसला भी बढ़ा।"

उन्होंने बताया कि 'कुड़िए' में एक नया और एनर्जेटिक साउंड है, इसके लिरिक्स काफी कैची हैं जो लोगों को डांस फ्लोर पर जरूर लाएंगे। मुझे लगता है लोगों को यह गाना पसंद आएगा और मैं देख रहा हूं कि यह पार्टी म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए अगला पार्टी पॉपर बनने वाला है।

इससे पहले गायक ने 11 अक्टूबर को फिल्म का पार्टी सॉन्ग 'बरेली वाला झुमका' रिलीज किया था, जिसे म्यूजिक प्रेमियों की तरफ अपार प्रेम मिला था।

अमित कासारिया द्वारा निर्देशित फिल्म में अध्ययन सुमन (राजा के रूप में) और दिविता राय (मिस दिवा 2022, सिमरन के रूप में- यह उनकी डेब्यू फिल्म है) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय आनंद, कुलबीर बदडेसरन, नीलू कोहली, नीलोफर गेसावत, सौरभ वी पांडे, करण बीर एस. अरोड़ा, रिया सिंघा और प्याराली नयानी अहम रोल में होंगे। यह फिल्म पहले 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों के साथ टकराव से बचने के लिए निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है और अब यह फिल्म 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story