जबलपुर न्यूज: छुई खदान हाट बाजार के पास खुले में कचरा डम्पिंग, लोगों का जीना दूभर

निगम के कर्मचारी गार्बेज स्टेशन के बजाय खुले में कचरा डम्प कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है।

डिजिटल डेस्क जबलपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के अंतर्गत आने वाले छुई खदान में हाट बाजार के आसपास नगर निगम द्वारा खुले में कचरे की डम्पिंग की जा रही है। कचरे से आने वाली दुर्गंध और हर तरफ फैली गंदगी के कारण यहां लोगों का जीना दूभर हो गया है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि हाट बाजार के पास ही नगर निगम का गार्बेज स्टेशन है। इसके बावजूद नगर निगम कचरे के प्रबंधन में लापरवाही बरत रहा है। निगम के कर्मचारी गार्बेज स्टेशन के बजाय खुले में कचरा डम्प कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या से पूरे क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। कचरे के ढेर से निकलने वाली दुर्गंध के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। यह समस्या न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रही है, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी हानिकारक है।

नागरिकों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। विभाग की उदासीनता से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। लोगों ने मांग की है कि खुले में कचरा डम्पिंग तुरंत रोकी जाए और कचरे का सही तरीके से निस्तारण किया जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को राहत मिल सके।


Created On :  

Tags

Next Story