जबलपुर न्यूज: नर्मदा महोत्सव 2026: संगमरमरीवादियों में गूंजे भजन व सूफी गीत श्रोता हुए मंत्रमुग्ध,

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई... कलाकारों ने लोक रंगों से सजी प्रस्तुतियों से जीता दिल

डिजिटल डेस्क जबलपुर।

संगमरमरी वादियां, धुआंधार का सौंदर्य और सुरीला वातावरण... नर्मदा महोत्सव 2026 में कुछ ऐसा ही नजारा देखने मिला। जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा जिला प्रशासन व विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आयोजित महोत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध गायिका जसपिंदर नरूला ने प्रभु जी दया करो, मन में आन बसो भजन से शुरुआत की, और सूफी अंदाज से दिल जीता। । वहीं फिल्म हनुमान अंश फेम बुंदेली गायक सुनील लोधी ने शुरुआत गणेश वंदना से की, फिर नर्मदा मैया, हो आ गए तुम्हारे दरबार..., सीता राम...भजन गाया। फिर मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान ...गीत से समां बांधा।

अतिथि परंपरा: नित नई ऊंचाइयां छू रहा महोत्सव

शुरुआत मां नर्मदा के पूजन अर्चन से हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के संस्‍कृति, पर्यटन, धार्मिक न्‍यास और धर्मस्‍व राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) धर्मेन्‍द्र सिंह लोधी ने कहा कि यह महोत्सव हर वर्ष नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सनातन संस्कृति में इस तरह की परंपराओं का विशेष महत्व है। पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने और नए अवसर विकसित करने के लिए भी विभाग स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अध्यक्षता कर रहे सांसद आशीष दुबे ने कहा कि शरद पूर्णिमा पर अमृत वर्षा का विशेष महत्व है। इसी दिव्य अनुभूति का आनंद लेने के लिए हम सभी एकत्रित हुए हैं, मां नर्मदा का पावन तट और संगमरमर की मनोरम वादियां जबलपुर की विशिष्ट पहचान हैं। इस मौके पर विधायक अजय विश्नोई, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक नीरज सिंह, विधायक अभिलाष पांडे व नगर के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

झलकियां..

-सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत समृद्धि अय्यर के नवदुर्गा शास्‍त्रीय नृत्‍य से हुई।

- सागर के दीपेश पांडे एवं साथी कलाकारों द्वारा बधाई नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी गई।

महोत्सव में आज

- फेमस सिंगर ऋचा शर्मा अौर अरुणिता कांजीलाल सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगी।

-मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह होंगे। अध्यक्षता राज्‍यसभा सांसद सुमित्रा बाल्‍मीक करेंगी


Created On :  

Tags

Next Story