मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान कहा-गरीबों को मिलने वाले राशन में न हो गड़बड़ी

कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान कहा-गरीबों को मिलने वाले राशन में न हो गड़बड़ी
शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण, अनाज की गुणवत्ता को बारीकी से परखा

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने शहर के विभिन्न शासकीय विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी वार्ड स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां वितरण हो रहे राशन की गुणवत्ता को भी देखा।

वहीं दुकान संचालक के साथ उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस बात का ध्यान रखा जाएं कि गरीबों को मिलने वाले राशन में गड़बड़ी नहीं होना चाहिए अन्यथा अधिकारी ही जिम्मेदार माने जाएंगे। इस दौरान एसपी संपत उपाध्याय, निगमायुक्त अग्रिम कुमार भी उपस्थित रहे।

अभियान के तहत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू व एसपी के श्री उपाध्याय के साथ नगर निगम जोन क्रमांक- 5 के अंतर्गत शासकीय कलानिकेतन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में उपलब्ध शिक्षण और प्रशिक्षण की मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया तथा विद्यार्थियोंसे रोजगार एवं प्लेसमेंट के अवसरों पर संवाद किया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण:

इसके बाद सभी ने घंटाघर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर सभी मंजिलों पर स्थित हॉल एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां गीता भवन के पुस्तकालय और ई-लाइब्रेरी का भी भ्रमण किया।

आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों से मिले कलेक्टर,बैठकर की बातें:

अभियान के अंतर्गत नगर निगम जबलपुर के जोन क्रमांक-पाँच के भ्रमण पर निकले कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने शासकीय संस्थाओं के निरीक्षण के साथ ही

स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड के अंतर्गत रसल चौक के समीप स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों से भी भेंट की। यहां बच्चों के साथ काफी देर तक बातें की और उनसे उनकी दैनिक गतिविधियों के बारे में सवाल किये। श्री विश्वकर्मा ने सही जबाब देने वाले बच्चों की पीठ भी थपथपाई।

बल्देवबाग स्थित कम्पोस्ट प्लांट का निरीक्षण:

अधिकारियों ने बल्देव बाग स्थित 2 एमटीडी कम्पोस्ट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर प्लांट में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्लांट में मंदिरों में चढ़ने वाले फूलों एवं अन्य सामग्री से अगरबत्ती, गुलाल तथा पूजन सामग्री का निर्माण किया जाता है।

शास. माध्य. विद्यालय तमरहाई का निरीक्षण:

अधिकारियों ने एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय तमरहाई का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों से संवाद किया। इसके बाद संजीवनी क्लीनिक में ओपीडी दवा वितरण एवं दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर-एसपी ने मनमोहन नगर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वार्डो में भर्ती मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं जानकारी ली।

Created On :  

Next Story