Jabalpur news: विसर्जन के दौरान हाई टेंशन लाइन टूट कर गिरी, दो की मौत, कई घायल

मझौली स्थित नरीला तालाब के पास की घटना

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

मझौली थाना क्षेत्र के नरीला तालाब में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन लाइन टूट कर गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

घटना रात करीब साढ़े 12 बजे से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है सिविल लाइन थाने की महाकाली प्रतिमा को विसर्जन के लिए नरीला तालाब ले जाए जा रहा था। इस दौरान ऊपर से से गुजरे तार को लकड़ी से हटाने के दौरान पहले छोटी लाइन हाई टेंशन लाइन से टकराई जिस लाइन बूस्ट हो गई और हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया जिसकी चपेट में आने से विकास राजपूत और प्रिंस सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई वहीं विकाश सिंह ठाकुर सक्षम साहू आयुष रैकवार मयंक राजपूत विक्की रैकवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया


Created On :   22 Oct 2026 1:00 PM IST

Tags

Next Story