जबलपुर न्यूज: औद्योगिक क्षेत्र रिछाई में बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, दहशत

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है

डिजिटल डेस्क जबलपुर। औद्योगिक क्षेत्र रिछाई में सोमवार को एक बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही नगर निगम फायर ब्रिगेड की टीम हरकत में आई। मौके पर दमकल के 6 वाहन और दो पानी के टैंकर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री और पैकिंग मैटेरियल होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री से धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारियों को भी सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के अधिकारी आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटे हैं।


Created On :   19 Oct 2026 9:31 PM IST

Tags

Next Story