- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- देश विरोधी ताकतों को जवाब देंगे...
जबलपुर न्यूज: देश विरोधी ताकतों को जवाब देंगे राष्ट भक्त युवा
डिजिटल डेस्क जबलपुर
देश में आज भय और आतंक का माहौल बनाया जा रहा है। कुछ युवा और संगठन विदेशी ताकतों के टूलकिट बन गए हैं। दिल्ली में लोगों को परेशान किया जा रहा है। इसका अब मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। राष्ट्रभक्त छात्र और आमजन अब चुप नहीं बैठेंगे।
उपरोक्त चेतावनी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने शुक्रवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान दी। छात्रों ने कहा कि देश में अराजकता फैलाई जा रही है।इसके लिए कुछ संगठन के कार्यकर्ता विदेशों से ट्रेनिंग लेकर आये हैं। उन्हें विदेशी रुपये भी मदद के तौर पर मिल रहे हैं। एक वामपंथी महिला ने पिछले दिनों बांग्लादेश के नेताओं का गुणगान करके यह साबित भी कर दिया है कि इनके एजेंडे में आम भारतीय नहीं हैं बल्कि ये देश को अस्थिर करना चाह रहे हैं।
छात्रों ने मांग की है कि अब सभी देशवासियों की यह जिम्मेदारी है कि लगातार विकास के रास्ते पर अग्रसर देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों को जवाब दें।
Created On :   16 Oct 2026 5:58 PM IST









