Jabalpur News: पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने की पत्रकारो से चर्चा

पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने की पत्रकारो से चर्चा
बिना वजह काम को लंबित रखना चुनौती, ऐसे कार्यो का समय पर होना चाहिए समाधान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। कोई भी काम समय पर हो जाए तो वह हर समस्या का समाधान होता है, मगर उसे बेवजह लंबित रखा जाए तो वह चुनौती बन जाती है। ऐसे कार्यो का तत्काल ही निराकरण होना चाहिए। उक्त बात नवागत कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने गुरूवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहीं।

इससे पूर्व उन्होंने सुबह गौरीघाट पहुंचकर माँ नर्मदा की पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट पहुंचकर पदभार किया। इसके तुरंत बाद ही जिलें के सभी अधिकारियों की बैठक आयोजित कर परिचय प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि शहर में इकोनॉमिकल और इंडस्ट्रीयल ग्रोथ के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही अधिक से अधिक रोजगार के साधन मुहैया कराना प्रयास होगा।

उन्होंने कहा कि जिलें में काम करने की संभावनाएं बहुत है, इस दिशा में सभी से समन्वय बनाकर कार्य किए जाएंगे। खासकर ट्राफिक सिस्टम सुधारने विशेष फोकस होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विकसित भारत की तरह ही विकसित जबलपुर के लिए काम किया जाएगा।

साथ ही जो भी प्रोजेक्ट लंबित है उन्हें समय पर पूरा कराने हर संभव प्रयास होंगे। इस बात का विशेष ख्याल रखा जाएगा कि जनता को किसी प्रकार की तकलीफ न हो, इसके लिए ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा कि प्रशासन की जनता के बीच दूरी नहीं रहेगी। इसका रिजल्ट दो माह में ही दिखने लगेगा।

Created On :   15 Oct 2026 7:12 PM IST

Tags

Next Story