- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- अधारताल सब्जी मार्केट में नियमों को...
Jabalpur news: अधारताल सब्जी मार्केट में नियमों को दरकिनार कर दुकानें आवंटित

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर
अधारताल स्थित सब्जी मार्केट की दुकानों के आवंटन में नियमों को दरकिनार कर दुकानें आवंटित की गईं। यह आरोप लगाते हुए नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने नगर सत्ता को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि बिना ऑनलाइन टेंडर हुए बाजार विभाग ने अधारताल सब्जी मार्केट की दुकानें आवंटित कैसे कर दीं।नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने प्रेस से चर्चा करते हुए साफ शब्दों में कहा कि दुकानों का आवंटन रद्द कर पुनः ऑनलाइन टेंडर के जरिए दुकानों को आवंटित किया जाए। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त से भी नेताप्रतिपक्ष ने मांग की है कि नियम विरुद्ध तरीके से हुए दुकानों के आवंटन को रद्द कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
Created On :   15 Oct 2026 5:04 PM IST
Next Story










