- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- बिना अनुमति तेज आवाज में DJ बजाने...
Jabalpur News: बिना अनुमति तेज आवाज में DJ बजाने पर कार्रवाई, साउंड बॉक्स जब्त

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में बिना अनुमति तेज आवाज में DJ साउंड बॉक्स बजाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोडिंग वाहन में लगे 6 DJ साउंड बॉक्स जब्त कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 13 अक्टूबर की रात भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि गोरखपुर बाजार में बंदरिया तिराहा के पास एक व्यक्ति लोडिंग वाहन में DJ साउंड बॉक्स लगाकर तेज आवाज में गाने बजाते हुए जा रहा है। तेज आवाज के कारण आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी।
सूचना पर पुलिस टीम बंदरिया तिराहा पहुंची, जहां जांच के दौरान एक लोडिंग वाहन क्रमांक MP 20 LB 0939 में 6 DJ साउंड बॉक्स लगे मिले। वाहन चालक ने पूछताछ में अपना नाम नितिन राजपूत (33 वर्ष), पिता सतीष राजपूत, निवासी जायसवाल मोहल्ला, गोरखपुर बताया।
बताया गया कि वह गोरखपुर के बंदरिया तिराहा से रामपुर चौक की ओर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर DJ साउंड बॉक्स के माध्यम से तेज आवाज में गाने बजाते हुए जा रहा था। इससे ध्वनि प्रदूषण की स्थिति बन रही थी। पुलिस ने DJ साउंड बॉक्स जब्त कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Created On :   14 Oct 2026 8:45 PM IST











