जबलपुर न्यूज: शुभारंभ...हो शुभारंभ, मंगल बेला आई...गीत के साथ उत्सव का शानदार आगाज़

मातारानी के पूजन से शुरुआत

डिजिटल डेस्क जबलपुर।

एन्ट्री गेट कलरफुल ताेरण से सजा, थोड़ा आगे बढ़े तो सेल्फी जोन ने अट्रेक्ट किया, फिर फूलों से सजे दरबार में विराजी मातारानी के दर्शन हुए। लाइट और कलरफुल पर्दों से सराबोर प्रांगण के बीच एमएलबी ग्राउंड में 4 दिवसीय दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2026 का आगाज़ हुआ। पहले ही दिन हे शुभारंभ...हो शुभारंभ मंगल बेला आई...गीत ने सतरंगी गरबे में रंग भर दिया। फिर पार्टीसिपेंट्स ने हाथों में टिमटिमाते दिए लेकर रिद्धी दे...सिद्धी दे...बोल के साथ आरती की। फिर लाइव म्यूजिक के साथ नॉन स्टॉप गरबा शुरू हुआ जिसमें मंच से कलाकारों ने पारंपरिक गुजराती गानों के साथ रिमिक्स सांग का तड़का लगाया। सर्किल के अंदर और बाहर चारों तरफ गरबा में चेहरे पर मुस्कान लिए थिरकते लोगो का जोशिका अंदाज देखते ही बना। आयोजन के मुख्य प्रायोजक डीपी ज्वेलर्स हैं।

इन्हें मिले प्राइज़

बेस्ट गरबा का प्राइज़ आनंदिता साहू, बेस्ट लुक मेल का प्रिन्स कुमार, बेस्ट लुक फीमेल का अंशिका बर्मन, बेस्ट ड्रेस का साधना सोनी, बेस्ट मेकअप का कामाक्षी चौहान, बेस्ट गरबा किड का धानवी सोनी को दिया गया।

मातारानी के पूजन से शुरुआत

फूलों से सजा मां जगदंबे का दरबार बेहद की सुंदर लगा। महोत्सव की शुरूआत दैनिक भास्कर परिवार से श्रीमती सावित्री देवी अग्रवाल, प्रबंध संचालक कैलाश अग्रवाल, संयुक्त प्रबंध संचालक राकेश अग्रवाल, श्रीमती वर्षा (बॉबी) अग्रवाल, डायरेक्टर शिवा अग्रवाल ने आरती के साथ की।

और शुरू हुआ नॉनस्टॉप गरबा...

आरती के बाद वन...टू...थ्री...फोर...के साथ शेरावाली के जयकारे लगे। फिर घूंघट में चांद होगा..., लो आ गई रात..., घूम-

घूम के झूम-झूम के...,गोकुल की गलियों में...,ओ जगन्नाथ..., रात का समां..., जैसे गीतों से कदमों की थिकरन तेज हुई। मंच से सरगम ऑर्केस्ट्रा के सिंगर्स मयूर, एचबी सिंग, आसिमा, प्राची ने सुरों का जादू चलाया। सोलाे कथक डांस ने भी परिसर में समां बांध दिया। इसी के साथ म्यूजिक में राजेश पिल्ले, नरेश चौहान, अमर, अभिजीत, मलय, धुन, तनुश्री, पवन रहे। गुजरात के रंगमिलन के प्रशिक्षकों शैलेष शिकारी व जतिन जैसर की टीम का गाइडेंस रहा। संचालन नीतू अग्रवाल ने किया।

व्यंजनों की खुशबू महकी...

गरबा देखने आए शहरवासियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। दहीपुरी, सेवपुरी, फलाहारी साबूदाना चाट, टमाटर चाट, फ्रूट सलाद, चिली गार्लिक, टूटी फ्रूटी मफिंस, चॉकलेट पेस्ट्री, स्प्रिंग रोल, कोल्ड काॅफी, मिनरल वॉटर, सेंडविच, फ्रेंच फाइड जैसी डिशेश सभी को पसंद आईं।

यहां ठहर गईं नजरें

- गरबा में डमरू बजाते हुए, सर पर मातारानी की पगड़ी पहन, विठ्ठल भगवान का रूप रखकर प्रतिभागियों ने गरबा किया।

- लहंगे में एलईडी लाइट ने खासा अाकर्षित किया।

- लक्ष्मी बनी धानवी, सरस्वती के रूप में आरना, दुर्गा जी का सुंदर रूप लिए सान्वी ने मनमोहा।

- फ्लॉवर सेल्फी जोन के बीच कुमकुम और आस्था ने फोटो ली।

- गॉगल और डिजाइनर टोपी लगाकर किया गरबा।


Created On :   14 Oct 2026 12:38 AM IST

Tags

Next Story