जबलपुर न्यूज: घरेलू गैस का हो रहा था व्यवसायिक उपयोग, दो सिलेंडर जब्त

घरेलू गैस का हो रहा था व्यवसायिक उपयोग, दो सिलेंडर जब्त
प्रतिष्ठान के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है जिसे कलेक्टर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क जबलपुर।

खाद्य विभाग ने रांझी स्थित न्यू बप्पा स्वीट्स में छापा की कार्रवाई कर दो घरेलू गैस िसलेंडर जब्त किए है। इस प्रतिष्ठान के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है जिसे कलेक्टर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस संबंध में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कुंजन सिंह ने बताया कि इस प्रतिष्ठान में घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके चलते विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि होटल में खाद्य सामग्रियों के निर्माण में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है। यहां से दो गैस सिलेंडर और एक भटटी जब्त की गई है।


Created On :   13 Oct 2026 7:00 PM IST

Tags

Next Story