जबलपुर न्यूज: पुरानी रंजिश के चलते युवक का अपहरण कर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

चरगवां पुलिस ने चंद घंटों में की कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, चाकू और बेसबॉल स्टिक जब्त

डिजिटल डेस्क जबलपुर.

पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट करने और उसे बोलेरो वाहन में ले जाने के मामले में चरगवां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, चाकू और बेसबॉल स्टिक भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सेमरा निवासी प्रकाश गौड़ (33 वर्ष) ने 12 अक्टूबर 2026 को थाना चरगवां में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 11 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:05 बजे आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 340/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(3) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों राजा सेन (23 वर्ष), पिता परसराम सेन, निवासी ग्राम गंगई तथा महेंद्र उर्फ गोलू झारिया (32 वर्ष), पिता रज्जू झारिया, निवासी ग्राम सेमरा, थाना चरगवां को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, चाकू और बेसबॉल स्टिक जब्त की है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


Created On :   13 Oct 2026 3:08 PM IST

Tags

Next Story