- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- स्टेशन पर बहा सैकड़ों लीटर पानी,...
Jabalpur News: स्टेशन पर बहा सैकड़ों लीटर पानी, खुला छोड़ा पाइप, कोच में पानी भरने के बाद लापरवाही

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 4 पर सोमवार की सुबह सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ ही बह गया। कोई देखने वाला नहीं था, जिसे जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसने अपने काम में लापरवाही बरती। जिसके कारण पानी की बर्बादी हुई। जानकारी के अनुसार ट्रेनों के कोच में स्टेशन से पानी भरा जाता है। कई कोच स्टेशन आते हैं फिर यहां लगे हौज पाइप से इसमें पानी भरा जाता है।
सोमवार को भी एक कोच में पानी भरने के बाद हौज पाइप को नहीं निकाला गया और कोच को रवाना कर दिया गया। कोच के बढ़ने के साथ ही पाइप निकल गया और उससे पानी बहता रहा। करीब पौन घंटे तक लगातार पाइप से पानी बहता रहा और ट्रैक पर सैकड़ों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो गया।
स्टेशन पर और भी कई अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी है, लेकिन किसी को भी इसकी सुध नहीं रही की पाइप को ठीक भी करना है। बड़ी मुश्किल से किसी की नजर बह रहे पानी की तरफ गई और रेलवे कर्मियों को सूचना दी, तब कहीं जाकर टीम ने आकर सुधार कार्य किया।
Created On :   13 Oct 2026 4:02 PM IST












