Jabalpur News: एमएलबी ग्राउंड में दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2026 का आगाज़ आज से

एमएलबी ग्राउंड में दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2026 का आगाज़ आज से
  • आस्था के साथ होगी आदिशक्ति की आराधना, गरबा और डांडिया रास से सराबोर होगी संस्कारधानी
  • इंतजार खत्म, होगा उत्साह, जमेगा रंग...झूमेंगे संग-संग

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जहां मां आदिशक्ति की आराधना करेंगे, वहीं गरबा और डांडिया रास में लोक संस्कृति की झलक भी देखने मिलेगी। जी हां दैनिक भास्कर के गरबा महोत्सव 2026 का शानदार आगाज़ आज मंगलवार से एमएलबी ग्राउंड में होगा। जहां प्रतिभागियों के साथ शहरवासी भी उत्सव के रंग में रंगे हुए नजर आएंगे। लाइव म्यूजिक पर कदमों को थिरकाएंगे।


म्यूजिक पर हुई ग्रैंड फाइनल रिहर्सल

मन लेके आया मातारानी के भवन में..,आधा है चन्द्रमा रात आधी..,सनेडो सनेडो...। कुछ ऐसे ही गीताें पर प्रतिभागियों ने गरबा, डांडिया रास और जोड़ी रास में फाइनल रिहर्सल की। लाइव ऑर्केस्ट्रा पर एमएलबी ग्राउंड में ग्रैंड फाइनल रिहर्सल की। हर किसी के चेहरे पर उत्साह नजर आया।

सेलिब्रिटी सिंगर आकृति कल देंगी प्रस्तुति

अपनी सुरीली आवाज से संगीत प्रेमियों के दिलों पर जगह बनाने वाली प्ले बैक सिंगर आकृति मेहरा कल अपनी प्रस्तुति से दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में चार-चांद लगाएंगी।

16 को छाएगा इशिता के सुरों का जादू

सारेगामापा विनर और इंडियाज़ गॉट टैलेंट फेम इशिता विश्वकर्मा महोत्सव में 16 अक्टूबर को अपनी मधुर प्रस्तुति देंगी। पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड सॉन्ग्स से गरबा के रंग में चार-चांद लगाएंगी।

समय का रखें विशेष ध्यान

{सायं 6:45 से 7 बजे के बीच सभी प्रतिभागी ग्राउंड पहुंचे, 7 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी।

{आमंत्रित शहरवासियों के लिए प्रवेश 8:30 बजे तक रहेगा।

नियम एवं शर्तें - गरबा में शामिल होने वाले पारंपरिक वेशभूषा में आएं।

{गुटखा, धुम्रपान, मद्यपान मना है।

{प्रवेश का अधिकार सुरक्षित है, भास्कर गरबा आयोजकों का निर्णय अंतिम रहेगा।

Created On :   13 Oct 2026 4:15 PM IST

Tags

Next Story