- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जय अम्बे जगदम्बे मां, तेरे दम से है...
जबलपुर न्यूज: जय अम्बे जगदम्बे मां, तेरे दम से है दुनिया...
डिजिटल डेस्क जबलपुर।
एक अोर अम्बे मां के जयकारे लगाए गए, ताे दूसरी ओर ऊं जयो-जयाे मां जगदम्बे ... आरती से गरबा फाइनल प्रैक्टिस की शुुरुआत हुई। फाइनल प्रैक्टिस के पहले ही दिन प्रतिभागियों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। एमएलबी मैदान में शुरू हुई रिहर्सल में प्रतिभागियों ने लाइव बैंड और धुनाें के बीच गरबा किया। उल्लेखनीय है कि 4 दिवसीय दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 13 से 16 अक्टूबर तक एमएलबी ग्राउंड में आयोजित होगा। आर-1
गुजराती गानाें की मची धूम
डांडिया रमवा..., पंखिड़ा हाे पंखिड़ा..., जय अम्बे मां, तेरे दम से है दुनिया ... जैसे गानाें पर प्रतिभागी झूमते दिखे। मैदान पर रिहर्सल कर रहीं प्रतिभागी दिव्यांशी ने बताया कि वे दाे वर्षों से गरबा करती आ रही हैं, उन्हें अब फाइनल गरबा का इंतजार है। प्रतिभागी श्वेता ने बताया कि वे गुजराती पारंपरिक ड्रेस पहनेंगी, यहां मैदान पर रिहर्सल के दौरान उन्हें तालमेल से जुड़ी बारीकियों को समझने का मौका मिला। रंगमिलन ग्रुप के शैलेष शिकारी और जतिन जैसर ने बताया कि फाइनल गरबा प्रैक्टिस में प्रतिभागियाें ने जमकर कदम थिरकाए।
Created On :   11 Oct 2026 8:51 PM IST










