- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- बढ़ता ही जा रहा उत्साह: फाइनल...
जबलपुर न्यूज: बढ़ता ही जा रहा उत्साह: फाइनल प्रैक्टिस आज से
डिजिटल डेस्क जबलपुर।
इंतजार खत्म। अब हाेगी फाइनल रिहर्सल..., जहां प्रतिभागी अपना बेस्ट परफाॅर्मेंस देंगे। वहीं उत्साह के साथ झूमते दिखेंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं सिविक सेंटर स्थित विशंम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में जारी दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप का, जहां अाज से प्रतिभागी हाथों में डांडिया लेकर गरबा करेंगे, ताे ढाेल की थाप और लाइव म्यूजिक पर करेंगे गरबा स्टेप्स। वहीं पार्टिसिपेंट्स ने बताया कि गरबा महाेत्सव के लिए ड्रेसेस भी डिसाइड हाे गई हैं, मेकअप और लुक स्पेशल हाेगा।
आरती से शुरूआत
रंगमिलन ग्रुप के शैलेष शिकारी और जतिन जैसर ने बताया कि अाज से गरबा की फाइनल प्रैैक्टिस एमएलबी ग्राउंड में हाेगी। जहां प्रतिभागियाें काे स्टार्टिंग से सभी स्टेप्स कराए जाएंगे। अारती से गरबा की शुरुआत हाेगी। गुजराती गानाें से लेकर बॉलीवुड साॅन्ग्स पर भी डांस हाेंगे। भजनाें की प्रस्तुति से सारा परिसर झूम उठेगा। आज का ड्रेस काेड यलाे हाेगा।
Created On :   10 Oct 2026 9:10 PM IST










