Jabalpur news: 10 वी 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मेहमान शिक्षकों को मिलेगी जिम्मेदारी

10 वी 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मेहमान शिक्षकों को मिलेगी जिम्मेदारी
माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने लिया निर्णय

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

फरवरी 2027 से होने वाली 10 वी और 12 वी की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार मेहमान यानी अतिथि शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। ऐसा कदम पहली बार जनगणना को देखते हुए उठाया गया है। परिक्षाओं में कभी भी इन शिक्षकों को जिम्मेदारी नहीं दी जाती थी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किए गए पत्र में उल्लेख किया गया गया है की मंडल द्वारा वर्ष -2027 की मुख्य एवं द्वितीय परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम (टाईमटेबल) जारी किया गया है, जिसके अनुसार हाईस्कूल मुख्य परीक्षा 24 फरवरी 2027 से 18 मार्च 2027 तक एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 17 फरवरी 2027 से 19 मार्च 2027 तक आयोजित होना नियत है। परीक्षाओं का टाईम टेबल जारी करने के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयक संस्था के प्राचार्यों, आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय, राज्य शिक्षा केन्द्र एवं जनगणना विभाग के अधिकारियों से विचार विमर्श उपरान्त ही टाईम टेबल तैयार किया गया हैं। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण हेतु प्रस्तावित समय सारणी के अनुसार फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण दिसंबर 2026 , प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जनवरी 2027 तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा फील्ड कार्य फरवरी 2027 एवं 1 से 5 मार्च 2027 तक किया जाना है। इस कार्य की वजह से शिक्षकों की कमी होना तय है। यही कारण है कि परीक्षाओं में अतिथि शिक्षकों की मदद ली जा रही है।

2 लाख शिक्षक हैं स्कूलों में-

पत्र में बताया गया है कि पूरे प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित शासकीय विद्यालयों में लगभग 2,05,000 शिक्षक कार्यरत है। जिसमें से जनगणना कार्य के प्रथम चरण में 94,660 शिक्षकों की ड्यूटि जनगणना कार्य में लगी थी। प्रथम चरण में जनगणना कार्य की ड्यूटि में लगे शिक्षकों को छोड़कर 1 लाख शिक्षक शेष बचे थे। उक्त के अतिरिक्त स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त जनजातिय कार्य विभाग की शालाओं में भी लगभग 80 हजार शिक्षक कार्यरत हैं।

70 हजार अतिथि शिक्षक हैं-

स्कूल शिक्षा विभाग व जनजातिय कार्य विभाग में नियमित कार्यरत शिक्षकों के अतिरिक्त स्कूल शिक्षा विभाग में लगभग 70 हजार अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं, जिनकी ड्यूटि जनगणना कार्य में नहीं लगाई जाती है। मण्डल की परीक्षा समिति के निर्णयानुसार वर्ष 2027 की मण्डल परीक्षाओं में प्रथमबार अतिथि शिक्षकों की भी ड्युटि पर्यवेक्षण कार्य में लगाई जायेंगी। जिन्हें जोड़कर लगभग 2 लाख 50 हजार शिक्षक अतिरिक्त होंगे। जिससे उम्मीद है कि मण्डल परीक्षाओं में वर्ष 2027 में पर्यवेक्षण कार्य हेतु शिक्षकों की कमी नहीं होगी और न ही जनगणना कार्य प्रभावित होगा।

Created On :   10 Oct 2026 3:17 PM IST

Tags

Next Story