जबलपुर न्यूज: मिलने लगी ताल से ताल : लाइव म्यूजिक पर हाे रही रिहर्सल

दैनिक भास्कर गरबा वर्कशाॅप : 11 और 12 अक्टूबर काे ग्राउंड में हाेगी फाइनल गरबा प्रैक्टिस

डिजिटल डेस्क जबलपुर।

गुजराती गानाें से लेकर बाॅलीवुड स्टाइल में भी डांस प्रैक्टिस हाे रही है। वहीं 3 ताल से लेकर गरबा रास, फ्री स्टाइल और डांडिया कम्प्लीट हुआ। एेसा ही कुछ नजारा है सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में जारी दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप का, जहां अब पार्टिसिपेंट्स ताल से ताल मिलाने लगे हैं। लाइव म्यूजिक के साथ रिहर्सल करने में हर काेई उत्साहित दिख रहा है। वहीं घूमर, हीच और आरती की प्रैक्टिस भी जमकर हाे रही है। मां अम्बे की भक्ति गरबा के साथ हाेगी, फाइनल महाेत्सव में प्रतिभागियों का पारम्परिक अन्दाज़ देखने को मिलेगा।

अब है फाइनल प्रैक्टिस का इंतजार

रंगमिलन ग्रुप के शैलेष शिकारी और जतिन जैसर ने बताया कि अब प्रतिभागियों की रिहर्सल तेज हाे चुकी है। बीट्स के साथ सभी स्टेप्स अच्छी तरह से मिल रहे हैं। 11 और 12 अक्टूबर काे ग्राउंड में फाइनल गरबा की प्रैक्टिस हाेगी, जिसके लिए प्रतिभागी भी उत्साहित हैं। दोनाें दिन के ड्रेस कोड हैं यलो और ग्रे।


Created On :   9 Oct 2026 8:42 PM IST

Tags

Next Story