जबलपुर न्यूज: रिंग रोड अब तक 75% तैयार, अगले 12 माह में दौड़ने लगेंगे वाहन

महाकौशल को रफ्तार: 114 किमी लंबी रिंग रोड मंे सर्विस रोड पर वेस्ट प्लास्टिक का भी इस्तेमाल, एनएचएआई ने बताई प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति

डिजिटल डेस्क जबलपुर।

महाकौशल क्षेत्र के औद्योगिक, आर्थिक और पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए तैयार किए जा रहे रिंग रोड प्रोजेक्ट में अब तक 75% निर्माण हो चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा लगभग 3,540 करोड़ रूपयों की लागत से बनाई जा रही 114 किलोमीटर लंबी इस रिंग रोड परियोजना को लेकर शनिवार को विस्तृत जानकारी अधिकारियों ने साझा की। अधकारियों ने बताया कि सितंबर 2026 तक इस परियोजना पर कुल 2080.43 करोड़ रूपयों का व्यय किया जा चुका है। कुल 5 हिस्सों विकसित की जा रही इस रिंग रोड को अक्टूबर 2027 तक चरणबद्ध रूप से पूरी तरह से यातायात के लिए खोलने की संभावना है।

बरेला से मानेगांव हिस्सा पहले शुरू होगा

प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीयूष रंजन यदुवंशी ने बताया कि यह प्रदेश की महत्वपूर्ण रिंग रोड है। 5 चरणों मंे इसका कार्य हो रहा है। इसमें बन रहे एस्ट्राडोज ब्रिज शहर को सौंदर्य प्रदान करेंगे। इसमें बरेला से मानेगांव वाला हिस्सा शीघ्र ही शुरू होगा। तकनीकी प्रबंधक पारस बंसल ने बताया कि एक्स्ट्रा डोज ब्रिज के साथ पुराने का ब्रिज का जीर्णोद्वार और सौंदर्यकरण भी किया जाएगा।

अभी 5 हिस्सों की स्थिति

बरेला से मानेगांव- 16.150 किमी- 93 प्रतिशत कार्य पूरा

मानेगांव से NH-45(भेड़ाघाट रेलवे स्टेशन)- 20.125 किमी- 79 प्रतिशत कार्य पूरा

NH-45 (भेड़ाघाट रेलवे स्टेशन) से कुश्नेर- 36.305 किमी- 88 प्रतिशत कार्य पूरा

कुश्नेर से अमझर- 23.470 किमी- 83 प्रतिशत कार्य पूरा

अमझर से बरेला- 17.875 किमी- 32 प्रतिशत कार्य पूरा

एक नजर रिंग रोड पर

- अत्याधुनिक 4-लेन सड़क

- 14 बड़े पुल एवं 37 लघु पुल

- ​3 फ्लाईओवर एवं 3 रेलवे ओवरब्रिज (आरअोबी)

- ​12 व्हीकुलर अंडरपास एवं 23 लाइट व्हीकुलर अंडरपास

- 2 एलिवेटेड संरचनाएं और 332 कलवर्ट (पुलिया)

​केबल स्टे ब्रिज होंगे आकर्षण का केंद्र​-

परियोजना के तहत नर्मदा नदी पर बरेला से मानेगांव के बीच अत्याधुनिक इंजीनियरिंग और उन्नत तकनीक पर आधारित केबल स्टे ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यह एक्स्ट्रा डोज ब्रिज न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि सैलानियों के आकर्षण का केंद्र भी होगा। इसकी कुल लंबाई 1020 मीटर है, जिसमें 600 मीटर का हिस्सा केबल स्टे ब्रिज होगा। ऐसा ही एक ब्रिज मानेगांव से NH-45 के बीच भी बन रहा है।


Created On :   10 Oct 2026 9:49 PM IST

Tags

Next Story