जबलपुर न्यूज: पेड़ा बांटने के आदेश थे, प्रिंसीपल ने लड्डू बांटकर किया घालमेल

पेड़ा बांटने के आदेश थे, प्रिंसीपल ने लड्डू बांटकर किया घालमेल
जांच में आरोप सही पाए गए, कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने संभागायुक्त को पत्र भेजा, चरगवां के सांदीपनि स्कूल का मामला, कर्मचारियों को ही मजदूर बताया

डिजिटल डेस्क जबलपुर संदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगवां में बच्चों को राष्ट्रीय पर्व पर मिठाई िखलाने के नाम पर जमकर भृष्टाचार िकया गया, सरकारी आदेश में सांची के पेड़ा खिलाने के आदेश थे लेकिन उसमें मनमाने बिल नहीं लगाए जा सकते इसलिए सामान्य दुकान से लड्डू खरीदकर बांटे गए और अधिक राशि का बिल बनवाया गया। इसी प्रकार स्कूल के दैनिक वेतन भोगियों को ही मजदूर बनाकर फर्जी बिल तैयार कर सरकारी राशि हड़पी गई। इस मामले की जब शिकायत हुई और जांच समिति ने जांच की तो मामला सच निकला। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय द्वारा मामले में कारण बताओ सूचना पत्र जारी िकया गया। जबाव संतोषजनक नहीं पाया गया और शिकायत में लगाए गए आरोप भी सही पाए गए इसलिए कलेक्टर कार्यालय ने कार्रवाई के लिए प्रकरण को संभागायुक्त के पास भेज िदया है।

संभागायुक्त को भेजे गए पत्र में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने उल्लेख किया है िक भगवान सिंह पटेल प्रभारी प्राचार्य मूल पद उच्च माध्यमिक शिक्षक सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगवां के विरुद्ध आर्थिक भ्रष्टाचार की शिकायत दुर्गेश चडार निवासी अहमदपुरा चरगवां द्वारा कि गई। शिकायत में बताया गया कि भगवान सिंह पटेल द्वारा एमपी कॉन आउट सोर्स के कर्मचारी जैसे स्वीपर, सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों से विद्यालय कि साफ-सफाई, पुताई, प्लाम्बरिंग का कार्य करवाया गया जिसका भुगतान सुरक्षा कर्मियों को चेक के द्वारा किये गया। नियमित कर्मचारी श्रीमति लीला बाई से विद्यालय के गमले में मिट्टी पेड़ पौधे पर कार्य करवाया गया जिसका भुगतान मजदूरी दिखाकर किया गया। प्रभारी प्राचार्य द्वारा विद्यालय के कुछ बिलों में तारीख अंकित नहीं पाई गई कुछ बिल ऐसे प्राप्त हुये जिसका उस कार्य से कोई संबंध नहीं हैं। राष्ट्रीय पर्व पर स्स्थानीय मिष्ठान्न भंडार से लड्डू खरीदकर वितरण किया गया ।

बरेला प्राचार्य ने की जांच-

जब शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को की गई तो जांच के लिए प्राचार्य सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यनिक विद्यालय बरेला को जांचकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया। जांचकर्ता अधिकारी द्वारा जांच पूर्ण कर जांच प्रतिवेदन 9 दिसम्बर 2024 को प्रस्तुत किया गया। जिसके आधार पर भगवान सिंह पटेल प्रभारी प्राचार्य के विरूद्ध शिकायत प्रमाणित पाई गई और यही वजह रही कि उन्हें शोकॉज नोटिस जारी िकया गया।

इलेक्ट्रिक दुकान के बिल में टेंट की सामग्री-

जांच रिपोर्ट में उल्लेख है िक आवेदक ने शिकायत में कहा है िक कुछ बिलों में तारीख नहीं है जो कि सही पाया गया। कुछ ऐसे बिल प्राप्त हुए हैं जिनका उस कार्य से काेई भी सम्बंध नहीं है, जिससे प्रतीत होता है िक सम्बंधित प्राचार्य द्वारा गलत भुगतान कर राशि निकाली गई है। इलेक्ट्रिक की दुकान के बिल में टेंट की सामग्री का बिल बनाकर 30 हजार रुपए निकाले गए हैं।

चाय-नाश्ते पर खर्च-

चरगवां के बड़कुल मिष्ठान भंडार से राष्ट्रीय पर्व पर लगभग 14740 रुपए का बिल चाय नाश्ते पर खर्च कर िदखाया गया। बच्चों को बांटने के लिए 80 किलो लड्डू मंगाया गया जबकि शासन के निर्देश थे कि सांची के पेड़ों का विद्यालय में वितरण किया जाना है, जो शासकीय रेट पर उपलब्ध हैं, उसको ना करके प्रभारी प्राचार्य द्वारा शासन के निर्देशों की अवहेलना की गई हैं। अब संभागायुक्त द्वारा कार्रवाई की जाएगी।


Created On :   12 Oct 2026 8:41 PM IST

Tags

Next Story