- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- इंतजार खत्म, होगा उत्साह, जमेगा...
जबलपुर न्यूज: इंतजार खत्म, होगा उत्साह, जमेगा रंग...झूमेंगे संग-संग
डिजिटल डेस्क जबलपुर।
जहां मां आदिशक्ति की आराधना करेंगे, वहीं गरबा और डांडिया रास में लोक संस्कृति की झलक भी देखने मिलेगी। जी हां दैनिक भास्कर के गरबा महोत्सव 2026 का शानदार आगाज़ आज मंगलवार से एमएलबी ग्राउंड में होगा। जहां प्रतिभागियों के साथ शहरवासी भी उत्सव के रंग में रंगे हुए नजर आएंगे। लाइव म्यूजिक पर कदमों को थिरकाएंगे।
म्यूजिक पर हुई ग्रैंड फाइनल रिहर्सल
मन लेके आया मातारानी के भवन में..,आधा है चन्द्रमा रात आधी..,सनेडो सनेडो...। कुछ ऐसे ही गीताें पर प्रतिभागियों ने गरबा, डांडिया रास और जोड़ी रास में फाइनल रिहर्सल की। लाइव ऑर्केस्ट्रा पर एमएलबी ग्राउंड में ग्रैंड फाइनल रिहर्सल की। हर किसी के चेहरे पर उत्साह नजर आया।
शाम 6 बजे से होगी एंट्री
ग्राउंड में प्रतिभागी शाम 6 बजे तक पहुंचें। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था एमएलबी स्कूल परिसर में रखी गई है। गरबा में शामिल होने वाले प्रतिभागी पारंपरिक वेशभूषा में आएं।
सेलिब्रिटी सिंगर आकृति कल देंगी प्रस्तुति
अपनी सुरीली आवाज से संगीत प्रेमियों के दिलों पर जगह बनाने वाली प्ले बैक सिंगर आकृति मेहरा कल अपनी प्रस्तुति से दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में चार-चांद लगाएंगी।पी-2
Created On :   12 Oct 2026 9:37 PM IST










