- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- बिना उचित समन राशि जमा कराए हो रहा...
जबलपुर न्यूज: बिना उचित समन राशि जमा कराए हो रहा था नामांतरण, आरआई को कारण बताओं नोटिस

डिजिटल डेस्क जबलपुर।
अधारताल तहसील कार्यालय का कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को अौचिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जब नजूल नामांतरण प्रकरणों से संबंधित फाइलों की जांच की, तो पाया कि उचित समन शुल्क जमा कराए बिना नामांतरण की कार्रवाई की जा रही थी। इन प्रकरणों में मात्र एक हजार रुपए का अर्थदंड लगाकर बिना अनुज्ञप्ति के उल्लंघन से नामांतरण किए जा रहे थे। उन्होंने संबंधित राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान कलेक्टर श्री िसंह ने पिछले माह और कुछ रिजेक्ट किए गए नामांतरण के प्रकरणों का परीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे प्रकरणों में, जहां अनावेदक पहले से मौजूद है, नामांतरण करने से पहले नियमानुसार निर्धारित समन राशि के स्थान पर 0.5 प्रतिशत समन शुल्क जमा कराया जाना निर्धारित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी न्यायालय में भी संधारित राजस्व अभिलेखों, प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया और राजस्व कार्यो की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने लंबित फाइलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए राजस्व प्रकरणों के निराकरण से संबंधित कार्यो काे लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर रविशंकर राय, संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन और एसडीएम अधारताल मदन सिंह रघुवंशी भी उपस्थित रहे है।
Created On :   13 Oct 2026 7:09 PM IST












