जबलपुर न्यूज: जेईसी की टीम ने परीक्षाओं को विश्वसनीय बनाने की तकनीक दी

जेईसी की टीम ने परीक्षाओं को विश्वसनीय बनाने की तकनीक दी
जेईसी ने जीता बेस्ट सॉल्यूशन अवॉर्ड, भोपाल में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता

डिजिटल डेस्क जबलपुर जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम 404 को भोपाल स्थित एसएसआर ग्लोबल स्किल्स पार्क में आयोजित प्रतियोगिता में नॉन-टेक्निकल श्रेणी में बेस्ट सॉल्यूशन अवॉर्ड प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन एमपी ऑनलाइन लिमिटेड द्वारा किया गया था। इसमें

टीम ने चैलेंज क्रमांक 6 के अंतर्गत एग्जाम रेस्क्यू नामक एक कार्यशील प्रोटोटाइप प्रस्तुत किया। यह परियोजना ऑनलाइन परीक्षाओं को अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित और तकनीकी व्यवधानों के प्रति सक्षम बनाने की दिशा में एक पहल है। इसका उद्देश्य तकनीकी समस्याओं के कारण परीक्षार्थियों को होने वाली परेशानियों को कम करना तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वास को बढ़ावा देना है।

टीम का नेतृत्व जतिन सोनी ने किया। इस टीम में मुदगल,आदर्श सिंह सिसोदिया अौर माही खंडेलवाल शामिल रहीं। विजेता टीम जब कॉलेज पहंुची तो मंगलवार को प्राचार्य डॉ. राजीव चांडक ने सभी का उत्साहवर्धन िकया और भविष्य के लिए इसी प्रकार की अन्य तकनीकों को भी विकसित करने का आव्हान िकया।

नीट जैसी समस्या सबके सामने न हो-

जिस प्रकार नीट परीक्षा में लीक जैसी समस्या लगतार बनी हुई है यदि छात्र-छात्राएं इसी प्रकार रिसर्च करें और बेहतर तकनीक सामने लाएं जिससे न तो पेपर लीक हों और न ही िकसी और तरह की समस्याएं हों तो इससे देश की बड़ी समस्या हल हो सकती है। इसे देखकर ही छात्र-छात्राओं के इस प्रोटोटाइप को सराहना मिली है। छात्रों ने कहा िक वे आगे भी इसी प्रकार के रिसर्च करते रहेंगे।


Created On :   13 Oct 2026 7:05 PM IST

Tags

Next Story