- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- नर्मदा एक्सप्रेस में सोना-चांदी के...
Jabalpur News: नर्मदा एक्सप्रेस में सोना-चांदी के जेवर रखे पर्स को चोरी करने वाला पकड़ाया

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। नर्मदा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रही एक महिला यात्री का पर्स एक माह पहले चोरी हुआ था। महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नींद लग गई थी जब आंख खुली तो पर्स गायब था। पर्स में सोने के 6 लाकेट और 1 जोड़ी चांदी की पायल के साथ ही अन्य सामान था। जीआरपी ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे चोरी का सामान भी जब्त किया।
जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एसपी रेल सुंदर सिंह कनेश के निर्देश पर निगरानी बढ़ाई गई। जांच के दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अरूण लोनी निवासी ग्राम गड़वास जिला कटनी बताया।
रेलवे स्टेशन आने का कोई उत्तर न देने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने नर्मदा एक्सप्रेस में अपने एक साथी के साथ चाेरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से सोने के लॉकेट, चांदी की पायल सहित 60 हजार का सामान जब्त हुआ। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से कई अपराध दर्ज मिले। कार्रवाई में जीआरपी के संतोष चौबे, अरुण तिवारी, परशुराम, रविकांत ओमप्रकाश बघेल आदि शामिल रहे।
Created On :   13 Oct 2026 10:00 PM IST












