- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के...
जबलपुर न्यूज: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के लिए कलेक्टर मझौली पहुंचे।
डिजिटल डेस्क जबलपुर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के लिए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा मझौली विकासखंड के लिए कलेक्टर कार्यालय से ट्रेवलर वाहन द्वारा पहुंचे। वे अपने सरकारी वाहन से जाने के बजाय एक बड़े वाहन से अन्य अधिकारियों के साथ रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गेहलोत भी रहे।
अभियान के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों के दल मझौली विकासखंड के रानीताल क्लस्टर के ग्रामीण क्षेत्रों तथा नगर परिषद मझौली का भ्रमण करेंगे। इस दौरान शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
Created On :   16 Oct 2026 6:23 PM IST
Next Story










