- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- एमएलबी ग्राउंड में तीसरे दिन...
जबलपुर न्यूज: एमएलबी ग्राउंड में तीसरे दिन सेलिब्रिटी सिंगर उमंग पटेल ने गुजराती गरबा गीतों से समां बांधा, हर कोई झूम उठा
डिजिटल डेस्क जबलपुर।
हेलो जबलपुर केम छो...मजा मा छो...जय माता दी बोलते हुए गरबा महोत्सव के तीसरे दिन सेलिब्रिटी सिंगर उमंग पटेल ने ठेठ गुजराती गानों को ऐसे प्रस्तुत किया कि हर कोई झूम उठा। उन्होंने अपनी गायिकी के अंदाज से जबलपुरवासियों का दिल जीत लिया। यह अवसर रहा एमएलबी ग्राउंड में चल रहे दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2026 का, जहां शानदार गानों ने गुजरात की समृद्ध संस्कृति, लोककला और परंपरा की झलक जबलपुर में दिखाई। फूलों से सजे मां के दरबार और लाइट की जगमग रोशनी के बीच गरबा परिधानों ने परिसर में सतरंगी छटा बिखेरी। मां पावागढ़ गढ़ वाली...,केसरिया रंग तने लाग्यो रे गरबा...,मां की चुनरी लहराई... जैसे गीतों में घूमकर और झूमकर अपने ही अंदाज में गरबा करते पार्टिसिपेंट्स का उत्साह चरम पर रहा। आयोजन के मुख्य प्रायोजक डीपी ज्वेलर्स हैं।
पार्टिसिपेंट्स की मेहनत नजर आई...
- राधा और कृष्ण का स्वरूप रख त्रषित जाट और विजया जाट ने गरबा किया।
- जगन्नाथ भगवान के रूप में रुचि जेठा ने हर किसी को आकर्षित किया।
- जयश्री महेश्वरी ने दुर्गा जी के नौ रूपों को रख गरबा किया।
- कामाक्षी चौहान ने मां का सुंदर रूप धारण कर डांडिया खेला।
- महाकाल को हाथ में लेकर घंटों तक अनादिता साहू ने कदम थिरकाए।
- गुजराती फोक स्टाइल में रेडी होकर कशिश, दीपा, गरिमा और मानवी ने खासा आकर्षित किया।
फूड जोन में खुद को रोक नहीं पाए
गरबा करने वाले पार्टिसिपेंट्स के साथ आए और गरबा देखने आए दर्शक सभी ने फूड जोन में व्यंजनों का स्वाद चखा। बड़ा मफिन्स, चॉकलेट पेस्ट्री, फ्रेश फ्रूट, पास्ता, कोल्ड कॉफी, दही भल्ला, कुरकुरे मोमोज़, चायनीज़ भेज, ड्रायफ्रूट्स टी, गुलाबजामुन, पेस्टी, नूडल्स, सेंडविच, पनीर टिक्का, छोले कुलछे जैसे व्यंजन सभी ने पसंद किए।पी-2
- पगड़ी और गॉगल में एलईडी लाइट।
- चेहरे पर लिखा मां अंबे।
- डांडिया स्टिक्स में घुंघरुओं की झनकार
पूजन के साथ शुरूआत -
तीसरे दिन भास्कर गरबा महोत्सव का शुभारंभ दैनिक भास्कर परिवार से श्रीमती सावित्री देवी अग्रवाल, प्रबंध संचालक कैलाश अग्रवाल, श्रीमती सीमा अग्रवाल, संयुक्त प्रबंध संचालक राकेश अग्रवाल, श्रीमती वर्षा (बॉबी) अग्रवाल ने पूजन-अर्चन किया।
कई दिनों की मेहनत रंग लाई...
आज बेस्ट गरबा गर्ल्स का प्राइज़ रविना जैन, बेस्ट ड्रेस का विजया जाट, बेस्ट लुक का मेघा जैन, बेस्ट ड्रेस बॉयज़ का त्रिषित जाट, बेस्ट गरबा का प्रवीन जैन, बेस्ट ड्रेस किड का भाव्या सुंदरानी के साथ स्पेशल प्राइज़ रूचि जेठा माहेश्वरी को दिया गया
Created On :   16 Oct 2026 12:47 AM IST









