- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- भव्य समापन: घूमर-घूमर, घूमर-घूमर...
जबलपुर न्यूज: भव्य समापन: घूमर-घूमर, घूमर-घूमर ...घूमे रे...पारंपरिक उत्सव की साक्षी बनी पूरी संस्कारधानी
डिजिटल डेस्क जबलपुर।शुक्रवार की शाम, लाइव म्यूजिक, धमाकेदार डीजे, डांडिये की खनक और प्रतिभागी। इन सभी ने एमएलबी ग्राउंड में आयोजित दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2026 के आखिरी दिन चार चांद लगा दिए। जैसे-जैसे शाम हो रही थी, लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। अंधेरा होते ही ग्राउंड की रंग-बिरंगी रोशनी के बीच उत्साह देखने लायक था। इसी बीच धमाकेदार म्यूजिक और सुरीली आवाज़ के साथ सारेगामापा विनर इशिता विश्वकर्मा ने पब्लिक को कदम थिरकाने पर मजबूर कर दिया। पधारों म्हारे देश रे...,घूमर...घूमर...घूमे रे...,भोर भई दिन...,जब जिद पर आ गई पार्वती...,जैसे गीतों ने हर किसी का दिल जीत लिया। एंट्री गेट से लेकर चारों ओर लोगों में नया उत्साह, उल्लास और उमंग नजर आया। गरबा के समापन अवसर पर मातारानी का पूजन दैनिक भास्कर परिवार के प्रबंध संचालक कैलाश अग्रवाल, श्रीमती सीमा अग्रवाल, संयुक्त प्रबंध संचालक राकेश अग्रवाल ने किया। आयोजन के मुख्य प्रायोजक डीपी ज्वेलर्स रहे। समापन पर सतरंगी शाम को अपनी यादों में कैद किया और मुस्कुराते चेहरों के साथ विदा लेते हुए अगले साल फिर मिलने का वादा किया।
कुछ ऐसा रहा पार्टिसिपेंट्स का अंदाज -
- भोले बाबा बनकर हाथों में डमरू लेकर गरबा किया त्रषित जाट ने।
- लहरिया लहंगा और पारंपरिक वेशभूषा में भगवान गणगौर को लेकर नृत्य किया।
- उदीता ने महाराष्ट्रीयन लुक रख मां दुर्गा के स्वरूप में गरबा किया।
- वीर ने कृष्ण की मनमोहक अदाएं बिखेरते हुए सर्किल में सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।
कुछ प्राॅप्स जहां टिकीं नजरें -
- एलईडी लाइट वाली ऊंची पगड़ी दूर से ही दिखाई दी।
- हाथों में कमल लेकर घंटों तक गरबा किया।
- चूड़ियों से हेयर्स को डेकोरेट किया।
मंच से महोत्सव में जमाया रंग
गरबा के समापन अवसर पर सरगम से राजेश पिल्लई, आर्केस्ट्रा पॉलिडोर से राजेश मिश्रा और कलाकार रंजीत ने गरबा महोत्सव में रंग जमाया। इसी के साथ गुजरात के रंगमिलन ग्रुप के प्रशिक्षक शैलेष शिकारी, जतिन जैसर और टीम ने गरबा कराया।
Created On :   17 Oct 2026 12:48 AM IST










