Jabalpur News: कलेक्टर, एसपी और निगम कमिश्नर ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण, व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

कलेक्टर, एसपी और निगम कमिश्नर ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण, व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी संपत उपाध्याय और निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार ने हनुमानताल तालाब, ग्वारीघाट, भटौली और तिलवारा विसर्जन कुंड का लिया जायजा

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। आज दिनांक 17-10-26 को कलेक्टर जबलपुर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) तथा नगर निगम कमिश्नर श्री राम प्रकाश अहिरवार (भा.प्र.से.) ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विसर्जन स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हनुमानताल तालाब, ग्वारीघाट, भटौली एवं तिलवारा विसर्जन कुंड स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि विसर्जन घाटों की साफ-सफाई, विसर्जन स्थल तक पहुंच मार्ग का दुरुस्तीकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, नाविकों की व्यवस्था और विसर्जन स्थल पर पार्किंग व्यवस्था को संबंधित विभाग से संपर्क कर त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करें, ताकि विसर्जन के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय के निर्देश पर समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपने-अपने अनुभाग में स्थित विसर्जन स्थलों का भ्रमण कर जायजा लिया और व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

Created On :   17 Oct 2026 5:10 PM IST

Tags

Next Story