- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के...
Jabalpur News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में जबलपुर प्रदेश में अव्वल
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में जबलपुर जिले ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले ने सितम्बर माह की ग्रेडिंग से प्रदेश के प्रथम समूह के जिलों में ए रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। जिले को इसके पहले जुलाई 2023 में प्रथम समूह के ए रेटिंग वाले जिलों में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ था। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने उपलब्धि का श्रेय सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को देते हुए कहा कि यह सभी के सहयोग ओर मेहनत से ही संभव हो सका है।
लोकसेवा प्रबंधन विभाग द्वारा जानकारी में बताया गया कि सितम्बर माह की ग्रेडिंग में 88.46 वेटेज अंक प्राप्त किया है। सितम्बर माह में जबलपुर जिले को सीएम हेल्पलाइन से 14 हजार 148 शिकायतें प्राप्त हुई थी। इनमें से 88 फीसदी से अधिक शिकायतों का आवेदकों की संतुष्टि के साथ निराकरण किया गया।
आवेदकों की संतुष्टि के साथ निराकरण के लिए निर्धारित 60 अंको में से सितम्बर माह में 52.91 अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के आवेदकों की संतुष्टि के साथ निराकरण में भी सितम्ब्र माह में 20 में से 15.67 अंक जिले को प्राप्त हुए है।
दतिया दूसरे और उज्जैन को तीसरा स्थान
सितम्बर माह की ग्रेडिंग में सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में जिले के बाद प्रथम समूह के जिलों में ए रेटिंग के साथ दतिया को दूसरा और उज्जैन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। दतिया जिले को सितम्बर माह की ग्रेडिंग में प्रथम समूह वाले जिलों में 88.15 एवं उज्जैन जिले को 86.41 वेटेज अंक प्राप्त हुए है।
Created On :   21 Oct 2026 8:04 PM IST









